ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दो दिन में 5.65 लाख क्विंटल धान की खरीदी, सीएम साय ने सेन्द्री से किया धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

दो दिन में 5.65 लाख क्विंटल धान की खरीदी, सीएम साय ने सेन्द्री से किया धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ

By Mohan Rao
Published: November 17, 2026
Share
SHARE

बिलासपुर। किसानों की मेहनत को सम्मान और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को बिलासपुर जिले के सेन्द्री स्थित धान उपार्जन केंद्र से खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय ने इसके एक दिन पूर्व 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से प्रदेशव्यापी धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ किया था। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेशभर में धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विभिन्न जिलों में उपार्जन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष कुल 3100 धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 2,847 केंद्रों में टोकन जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जबकि 2,030 केंद्रों में धान खरीदी शुरू हो गई है। धान खरीदी अभियान के तहत शाम 7 बजे तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में कुल 5 लाख 64 हजार 470 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। इसमें 3 लाख 26 हजार 110 क्विंटल मोटा धान एवं 2 लाख 16 हजार 482 क्विंटल पतला धान तथा 21 हजार 877 क्विंटल सरना धान शामिल है। जिलावार धान खरीदी के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आज सर्वाधिक बालोद जिले में 67,125.20 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। वहीं राजनांदगांव जिले में 64,095.60 क्विंटल और महासमुंद जिले में 56,454 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है।

सुव्यवस्थित खरीदी, टोकन व्यवस्था तथा पारदर्शी प्रक्रिया

प्रदेश में धान खरीदी के लिए की गई व्यापक व्यवस्थाओं से किसानों को अपनी उपज के विक्रय के लिए सुविधाजनक अवसर मिल रहा है। राज्य सरकार द्वारा उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित खरीदी, टोकन व्यवस्था तथा पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि, कृषि क्षेत्र के विकास और अन्नदाताओं को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। धरमजयगढ़ से शुरू हुआ धान खरीदी महाअभियान अब सेन्द्री सहित प्रदेश के विभिन्न उपार्जन केंद्रों में आगे बढ़ रहा है, जिससे किसानों में उत्साह का वातावरण है।

संविधान दिवस का विपक्ष ने किया बहिष्कार, पीएम मोदी ने जमकर किया पलटवार
तमिलनाडु की पूर्व CM जयललिता की मौत पर चौंकाने वाले खुलासे, जांच आयोग को 4 करीबियों पर शक, 608 पन्नों की रिपोर्ट पेश
मुख्यमंत्री ने बालगंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर किया नमन
चुनाव बाद घर वापसी : बंगाल में भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका, टीएमसी में शामिल हो सकते हैं 25 विधायक और दो सांसद
न्यायधानी में पूल पार्टी : युवक-युवतियां कर रहे थे मस्ती, पुलिस की रेड पड़ी तो मची भगदड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिलासपुर में शुरू हुई प्रदेश की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग
Next Article जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?