ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान खरीदी महाभियान का विधायक दीपेश साहू ने किया विधिवत शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BemetaraBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

धान खरीदी महाभियान का विधायक दीपेश साहू ने किया विधिवत शुभारंभ

By Poonam Patel
Published: November 15, 2026
Share
किसानों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर किया आत्मीय स्वागत
किसानों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर किया आत्मीय स्वागत
SHARE

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाभियान का 15 नवंबर से प्रदेशभर में शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में सेवा सहकारी समिति मर्यादित बेमेतरा एवं सेवा सहकारी समिति बीजाभाट में आयोजित धान खरीदी उत्सव कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक एवं उपस्थित अतिथियों ने धान विक्रय के लिए खरीदी केंद्र पहुंचे किसानों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही किसानों की उपज की विधिवत खरीदी प्रारंभ कराई। विधायक ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधन को किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, उनकी समृद्धि सरकार की प्राथमिकता – विधायक दीपेश साहू

इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का मूल आधार किसान और कृषि है। प्रदेश के अन्नदाता किसानों के अथक परिश्रम से ही राज्य की समृद्धि और विकास की नींव मजबूत होती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके आर्थिक सशक्तीकरण, कृषि विकास और खुशहाली के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। हमारी सरकार का संकल्प है कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले और खेती उनके लिए लाभकारी बने।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा हाल ही में की गई महत्वपूर्ण किसान हितैषी घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत सरकार ने किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। अब यदि किसी पात्र किसान के पास प्रति एकड़ निर्धारित अधिकतम 21 क्विंटल के स्थान पर केवल 15 क्विंटल धान की उपज होती है, तब भी उसे प्रति एकड़ के मान से 13,839 रुपये की पूरी आदान सहायता राशि प्राप्त होगी। पहले कम मात्रा में धान विक्रय करने पर सहायता राशि भी उसी अनुपात में कम हो जाती थी, लेकिन मुख्यमंत्री जी के इस संवेदनशील निर्णय से कम उत्पादन करने वाले किसानों को भी पूरी सहायता राशि का लाभ मिल सकेगा। यह निर्णय विशेष रूप से छोटे, सीमांत एवं कम उत्पादकता वाले क्षेत्रों के किसानों के लिए आर्थिक संबल साबित होगा।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है। यह केवल एक आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि किसानों के परिश्रम, सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को धरातल पर साकार करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार किसानों के हित में लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है।

धान खरीदी केंद्रों में पारदर्शिता और किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

विधायक श्री साहू ने समिति अध्यक्ष, प्रबंधक एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। किसानों के लिए उचित तौल, बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ ही उपज का समय पर उठाव भी सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुरूप व्यवस्थित तरीके से धान खरीदी की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनियमितता सामने आने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

विधायक ने किसान भाइयों से अपील की कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टोकन प्राप्त कर अपनी उपज खरीदी केंद्रों में लेकर आएं और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा और सुचारू धान खरीदी के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

कार्यक्रम के समापन पर विधायक श्री साहू ने समस्त अन्नदाता किसानों को धान खरीदी महाभियान की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रत्येक किसान आर्थिक रूप से समृद्ध और खुशहाल बने, यही हमारी सरकार का संकल्प है। किसानों के चेहरे पर मुस्कान और उनके परिवारों में खुशहाली लाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर  युगल देवांगन, महेश साहू, हर्षवर्धन तिवारी, मोंटी साहू, सोसायटी अध्यक्ष दोहई लाल वर्मा, पार्षद विकास तम्बोली, पंचू साहू, नीतू कोठारी, लक्की साहू, रोहित साहू, शेखर वर्मा, ओमकार साहू, भानूराम साहू, देवराम साहू, निर्भय गोस्वामी, राकेश वर्मा, राजीव तम्बोली, समिति प्रबंधक विनोद कुमार राजपूत, अपर कलेक्टर पी.के. साहू, खाद्य अधिकारी ओमकार सिंह ठाकुर, आर.के. वारे, शाखा प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी एस.के. जांगड़े, ए.के. सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

Bhilai Breaking : भिलाई के कैंप क्षेत्र में युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
आसमान से बिजली गिरेगी या नहीं बताएगा दमिनी ऐप, भारत सरकार ने किया डेवलप… आप भी करें डाउनलोड
छत्तीसगढ़ की दो पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार, सरगुजा का नागम और धमतरी का सांकरा पंचायत सम्मानित
तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
सरकार का प्रयास लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना – गुरु रूद्रकुमार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कलेक्टर ने किसानों को शाल ओढ़ाकर किया आत्मीय स्वागत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, मोहतरा और बिलई केंद्र में पहुंचकर किसानों से की चर्चा
Next Article पीएम-जनमन आवास योजना से दिलासो पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ साकार पीएम-जनमन आवास योजना से दिलासो पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ साकार

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?