ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरकार का प्रयास लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना – गुरु रूद्रकुमार
Share
Notification Show More
Latest News
साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता
September 30, 2026
पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 6 अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मान
September 30, 2026
जल संरक्षण से आजीविका संवर्धन की ओर बढ़ता ग्राम बेन्द्राचुवा
सेवा संकल्प अभियान: डबरी बनी समृद्धि का आधार, सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़ी आय
September 30, 2026
रिफॉर्म उत्सव के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) की प्लानिंग शुरू
2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप
September 30, 2026
मातृ-शिशु स्वास्थ्य, नियमित जांच और बच्चों की वृद्धि निगरानी के प्रति किया जागरूक
आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सरकार का प्रयास लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना – गुरु रूद्रकुमार

By @dmin Published January 24, 2022
Share
SHARE

दुर्ग। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने दुर्ग जिले के ग्राम मोरिद में साहू समाज भवन और आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने साहू समाज को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एकता में बल है, आज इस बात को साहू समाज पूर्ण रूप से सिद्ध कर रहा है। इसी भांति सभी समाज और वर्ग के लोगों को भी एकता के मूल मंत्र को अपनाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बुनियादी सुविधाएं सभी का हक है। इसलिए उसे पूरा करने का प्रयास राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। ग्राम मोरिद अहिवारा के अंतिम छोर पर है। फिर भी यहां पर शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को हमने प्राथमिकता में रखा है। 

मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने कहा कि हमारी मंशा है कि गांव का समुचित विकास हो और लोगों का राज्य शासन के प्रति विश्वास बना रहे। इस अवसर पर उन्होंने भिलाई-चरोदा निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभापति को भी बधाई दी और उन्हें विकास के रथ को सभी के साथ मिलजुल कर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप समावेशी विकास का लाभ इस क्षेत्र को भी हमेशा से मिलता रहा है और यह विकास की प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी। विकास की कड़ी में मोरिद ग्राम में कभी भी कोई कमी नहीं आएगी। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने अधोसंरचना राशि से भवन निर्माण, सड़क निर्माण, तालाब में पचरी और युवा खिलाड़ियों के लिए मैदान के समतलीकरण की बात भी कही। उन्होंने बताया कि 30 मार्च से ग्रामवासियों को पर्याप्त पेयजल मुहैया कराया जाएगा और मोरिद जलाशय से जलापूर्ति के लिए 4 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिल गई है और कार्य भी शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। इस अवसर पर भिलाई-चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर, तहसील अध्यक्ष साहू समाज चंद्रभूषण साहू, कृष्ण चंद्राकर, दीपक साहू  सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित थे।

You Might Also Like

साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 6 अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मान

सेवा संकल्प अभियान: डबरी बनी समृद्धि का आधार, सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़ी आय

2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप

आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश

@dmin January 24, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक : राज्यपाल
Next Article केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगी, दमकल की चार गाड़ियाँ मौके पर तैनात केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगी, दमकल की चार गाड़ियाँ मौके पर तैनात

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?