ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शांति नगर के दुर्गा मंदिर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedHealth

शांति नगर के दुर्गा मंदिर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल

By Poonam Patel
Published: November 15, 2026
Share
शांति नगर के दुर्गा मंदिर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम
शांति नगर के दुर्गा मंदिर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम
SHARE

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के जगदलपुर प्रवास के दौरान शांति नगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में प्रातःकालीन योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के योग प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने उपस्थित नागरिकों से मुलाकात की तथा योग, स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया।

कार्यक्रम में योग शिक्षिका एवं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पूजा साहू द्वारा मंच से योगाभ्यास कराया गया। उन्होंने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं श्वास नियंत्रण की बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। साथ ही नियमित योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, तनाव कम करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल
योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल

पूजा साहू ने बताया कि किस प्रकार सही तरीके से श्वास लेने, उस पर नियंत्रण रखने और नियमित योगाभ्यास को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने से शरीर को स्वस्थ एवं मन को शांत रखा जा सकता है। उन्होंने योग की छोटी-छोटी बारीकियों को समझाते हुए इसे केवल व्यायाम नहीं, बल्कि बेहतर और संतुलित जीवन जीने की एक महत्वपूर्ण पद्धति बताया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने योग प्रेमियों एवं उपस्थित नागरिकों से संवाद करते हुए नियमित योगाभ्यास को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग के प्रति जागरूकता और सामूहिक सहभागिता से समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा सकता है।

कार्यक्रम में देवीलाल पटेल, निज सचिव, गौरव देवांगन, सहायक लेखाधिकारी, पूजा साहू, योग शिक्षिका एवं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, डॉ. दुर्गा साहू, प्रेग्नेंसी योग विशेषज्ञ तथा चंचल डिक्सेना, मार्शल आर्ट ट्रेनर सहित बड़ी संख्या में योग प्रेमी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

सीएम भूपेश बघेल के दुर्ग पहुंचने पर हैलीपेड में कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत…
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से किसान की उर्वरक संबंधी शिकायत का त्वरित निराकरण
ब्रेकिंग न्यूज: कंटेनमेंट जोन बैकुंटधाम के सरप्राइज चेकिंग पर पहुंचे सीएसपी चंद्राकर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पर्यटकों को लुभा रहा जशपुर का बालकछार गांव, यहां आपको मिलेगी ट्राइबल संस्कृति की झलक… जानिए इससे जुड़ी खास बातें
कोरोना के नए वेरिऐंट ओमिक्रॉन से छत्तीसगढ़ अलर्ट, सिंहदेव ने कहा-सावधानी बेहद जरूरी है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य से जुड़ी 61 करोड़ की संपत्ति जब्त
Next Article shreekanchanpath 32 # 15 Nov 2026

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?