अल अमीरात। अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया। शनिवार को अल अमीरात में खेले गए फाइनल मैच आखिरी गेंद तक रोमांचक रहा। आखिरी बॉल पर भारत के मोहित उल्वा ने चौका मारकर पाकिस्तान के मुंह से मैच खींच लिया। इसके साथ ही भारत ने अंडर-19 एशिया कप रिकार्ड 9वीं बार जीता।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन बनाए। उस्मान खान ने 107 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और 3 सिक्स लगाए। अब्दुल कादिर ने 80 रन की पारी खेली। भारत से काव्य पटेल ने 4 और सी. वेंकट ने 3 विकेट लिए। जवाब में भारतीय टीम ने 49.6 ओवर में 9 विकेट पर 339 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 चौके लगाए। आर्यवीर सहवाग ने 58 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके लगाए। आखिरी ओवर में मोहित ने चौका लगाकर जीत दिलाई। मोहित ने 49 रन उपयोगी पारी खेली।





