ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस ने ढूंढ निकाले 200 से ज्यादा गुम मोबाइल, इस साल 1400 से अधिक मोबाइल बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पुलिस ने ढूंढ निकाले 200 से ज्यादा गुम मोबाइल, इस साल 1400 से अधिक मोबाइल बरामद

By Mohan Rao
Published: November 14, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) द्वारा CEIR पोर्टल एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में गुम हुए मोबाइल फोन की लगातार पतासाजी की जा रही है। विशेष अभियान के तहत विभिन्न जिलों एवं अन्य राज्यों से 201 मोबाइल फोन बरामद कर शनिवार को उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए गए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपए है।

जिले में गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) एवं जिले के विभिन्न थानों की संयुक्त टीम द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइलों की तकनीकी जानकारी प्राप्त कर उनकी पतासाजी की गई।

अभियान के दौरान वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करने के लिए तकनीकी जानकारी का विश्लेषण किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर उपयोग में आ रहे मोबाइल फोन की पहचान कर संबंधित जिलों एवं राज्यों से समन्वय स्थापित किया गया। पुलिस टीम के निरंतर प्रयासों से दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, रायपुर सहित अन्य जिलों तथा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश एवं बिहार सहित अन्य राज्यों से विभिन्न कंपनियों के कुल 201 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की उपस्थिति में बरामद सभी 201 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत वितरित किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर संबंधित नागरिकों ने दुर्ग पुलिस एवं एसीसीयू टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में यह सातवां अवसर है, जब दुर्ग पुलिस द्वारा गुम मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए गए हैं। CEIR पोर्टल के माध्यम से अब तक 1,400 से अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित व्यक्तियों को लौटाए जा चुके हैं।

उक्त कार्यवाही में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) दुर्ग की टीम एवं जिले के संबंधित थाना प्रभारियों तथा कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम द्वारा लगातार तकनीकी विश्लेषण, CEIR पोर्टल पर निगरानी, विभिन्न जिलों एवं राज्यों से समन्वय तथा गुम मोबाइलों की पतासाजी के लिए किए गए निरंतर प्रयासों से 201 मोबाइल बरामद किए गए। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल संबंधित थाने में सूचना दें तथा CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) के माध्यम से मोबाइल ब्लॉक कराने की प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही अपने मोबाइल में स्क्रीन लॉक एवं अन्य सुरक्षा सुविधाओं का उपयोग करें। महत्वपूर्ण फोटो, दस्तावेज एवं व्यक्तिगत डाटा का सुरक्षित बैकअप रखें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें, संदिग्ध कॉल से सावधान रहें तथा किसी के साथ OTP एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।

एआईसीटीई का बड़ा फैसला: पांच भाषाओं में पढ़ाए जाएंगे पाठ्यक्रम, 43 फीसदी छात्रों ने जताई थी इच्छा
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2021: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण…. गृहमंत्री ताम्रध्वज महासमुंद तो सिंहदेव कबीरधाम में फहराएंगे तिरंगा… यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल
जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क के निर्माण का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
Bhilai News : पत्नी की हत्या कर चार साल से था फरार, घर जाने की फिराक में पकड़ाया आरोपी
तिरुपति बालाजी मंदिर के 14 पुजारी सहित स्टॉफ के 140 लोग कोरोना पॉजिटिव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धमतरी के 108 केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र
Next Article उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं हुईं सम्मानित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?