ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कमीशन के लालच में बैंक खाते बेचकर साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

कमीशन के लालच में बैंक खाते बेचकर साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: November 13, 2026
Share
SHARE

5000 से 15,000 रुपये तक में उपलब्ध कराते थे बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम जब्त

भिलाई। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार साइबर अपराधों में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने थाना जामुल, थाना पद्मनाभपुर एवं ACCU की संयुक्त कार्यवाही में कुल 14 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की है। तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण एवं विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर यह कार्यवाही की गई। साइबर अपराधियों द्वारा आम नागरिकों एवं अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि के लेन-देन एवं हस्तांतरण के लिए किया जा रहा था। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी स्वयं के एवं अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते एजेंटों के माध्यम से प्राप्त कर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे।

Contents
  • 5000 से 15,000 रुपये तक में उपलब्ध कराते थे बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम जब्त
  • गिरफ्तार आरोपियों के नाम

आरोपियों द्वारा कमीशन के लालच में बैंक खातों से संबंधित पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं मोबाइल सिम कार्ड 5,000 रुपये से 15,000 रुपये तक के प्रतिफल पर उपलब्ध कराए गए थे। इन खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त रकम को विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से स्थानांतरित करने एवं छिपाने के लिए किया गया। प्रकरणों की विवेचना के दौरान संबंधित बैंक खातों में लाखों रुपये से अधिक की संदिग्ध लेन-देन की राशि सामने आई। प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 13.11.2026 को थाना जामुल एवं थाना पद्मनाभपुर पुलिस तथा ACCU की टीम द्वारा कुल 14 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

आरोपियों द्वारा कमीशन के लालच में अपने अथवा अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते एजेंटों के माध्यम से प्राप्त किए जाते थे। इसके बदले खाताधारकों को 5,000 से 15,000 रुपये तक का भुगतान किया जाता था। बैंक खातों के साथ पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं पंजीकृत मोबाइल सिम भी उपलब्ध कराए जाते थे। इसके बाद इन खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने एवं वास्तविक स्रोत छिपाने के लिए किया जाता था।

उक्त कार्यवाही में थाना जामुल, थाना पद्मनाभपुर एवं ACCU दुर्ग की पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम द्वारा बैंक खातों के लेन-देन का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन एवं आरोपियों की पहचान कर संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक अथवा मोबाइल सिम कार्ड उपयोग के लिए उपलब्ध न कराएं। कमीशन या आर्थिक लाभ के लालच में अपना बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को देना साइबर अपराध में संलिप्तता का कारण बन सकता है तथा खाताधारक भी कानूनी कार्यवाही के दायरे में आ सकते हैं। यदि आपके बैंक खाते अथवा अन्य बैंकिंग दस्तावेजों का किसी व्यक्ति द्वारा दुरुपयोग किया गया है, तो तत्काल संबंधित बैंक, नजदीकी पुलिस थाना अथवा साइबर पुलिस को सूचना दें। साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in का उपयोग करें। शिकायत की प्राप्ति रसीद एवं संबंधित साक्ष्य सुरक्षित रखें।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. मनोज यादव, उम्र 49 वर्ष, निवासी सेक्टर-7, एवन्यु ए, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग।
  2. प्रदीप कुमार, उम्र 61 वर्ष, निवासी 33 नंबर, पैराडाइस कॉलोनी, बोरसी भाठा, वार्ड नंबर 50, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।
  3. अक्षय राज, उम्र 30 वर्ष, निवासी एच-2, चौहान टाउन, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
  4. महेश महानंद, उम्र 42 वर्ष, निवासी भारत माता चौक, गौतम नगर, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
  5. उपेन्द्र सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी भारत माता चौक, गौतम नगर, सुपेला, जिला दुर्ग (एजेंट)।
  6. संतोष कुमार सोनी, उम्र 37 वर्ष, निवासी मकान नंबर 150, वार्ड नंबर 18, कैम्प-1, सुपेला, जिला दुर्ग।
  7. कुंदन कुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी शास्त्री नगर, कैम्प-1, थाना छावनी, जिला दुर्ग (एजेंट)।
  8. सुमित कुमार सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी प्लॉट नंबर 16, श्रीनिवास शक्ति विहार, रिसाली, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
  9. लोकेश बघेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी आईएसडीपी आवास, घासीदास नगर, जामुल, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
  10. मोहन मांझी, उम्र 35 वर्ष, निवासी न्यू संतोषी पारा, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
  11. अंकित डोगरे, उम्र 29 वर्ष, निवासी कैम्प-1, जलेबी चौक, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
  12. आशुतोष तांडी, उम्र 28 वर्ष, निवासी रायपुर नाका, विष्णु किराना स्टोर के पास, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।
  13. कुमारी हेमा सिन्हा, निवासी तलवार बिल्डिंग के पास, सुभाष नगर, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।
  14. सरस्वती ठाकुर, निवासी सेक्टर-6, गायत्री मंदिर के पास, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग।
भिलाई में हेरोइन तस्करी : पंजाब से लाकर भिलाई में बेचने की थी तैयारी… महिला सहित चार गिरफ्तार
चीन ने मांगा क्लिनिकल ट्रायल में खर्च का हिस्सा तो ढाका ने भारत से मांगा कोरोना टीका
योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव, पहले व दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी
ब्रिटेन में बनेगा पहला जगन्नाथ मंदिर, इस अरबपति ने दान किए 250 करोड़, 70 करोड़ में खरीदेगी 15 एकड़ जमीन
क्या आप कहीं पर भी फेंकते हैं कचरा? तो हो जाए सावधान, नहीं तो भरना पड़ेगा 2000 का जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ्य सेवाओं में एमसीबी जिले की बड़ी उपलब्धि, आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान को मिला राष्ट्रीय NQAS प्रमाणन
Next Article प्रतिभा और संकल्प से चमके एकलव्य के सितारे, राष्ट्रपति भवन तक पहुंची पथर्रीडीह के विद्यार्थियों की उपलब्धि

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?