ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्राम दुगली में 17 नवंबर को गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा जनजाति गौरव दिवस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariFeatured

ग्राम दुगली में 17 नवंबर को गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा जनजाति गौरव दिवस

By Poonam Patel
Published: November 13, 2026
Share
जिला प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि, दोपहर 12 बजे से होगा आयोजन
जिला प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि, दोपहर 12 बजे से होगा आयोजन
SHARE

धमतरी। जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आगामी 17 नवंबर को धमतरी जिले के विकासखंड नगरी अंतर्गत ग्राम दुगली में जनजाति गौरव दिवस का गरिमामय आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान जनजातीय समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान का स्मरण किया जाएगा।

आयोजन में जनजातीय लोककला, पारंपरिक लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी समाज की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और समृद्ध परंपराओं की मनोहारी झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विभागीय प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासात्मक गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी आम नागरिकों को दी जाएगी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने और शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

जनजाति गौरव दिवस का आयोजन जनजातीय महापुरुषों के ऐतिहासिक योगदान और उनके संघर्षपूर्ण जीवन से नई पीढ़ी को परिचित कराने के साथ ही जनजातीय समाज की गौरवशाली पहचान, परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का महत्वपूर्ण अवसर है। यह आयोजन जनजातीय समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करेगा।

जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, जनजातीय समाज के पदाधिकारियों एवं समाज प्रमुखों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, गणमान्य नागरिकों तथा आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जनजाति गौरव दिवस के आयोजन को गरिमामय बनाने की अपील की है।

Big news : पहलवानों के विरोध के बाद कुश्ती संघ निलंबित, बृजभूषण के करीबी नए अध्यक्ष संजय सिंह के फैसले भी रद्द
राज्यपाल सुश्री उइके ने भारतीय सेना के वीरता पुरस्कार प्राप्त जवानों को किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना को मिला स्कॉच गोल्ड अवार्ड
कोरोना संक्रमण के मामले में मुंबई ने चीन के वुहान को पछाड़ा: संक्रमितों की संख्या 51 हजार के पार
CBSE की सख्ती : स्टूडेंट्स पर लग सकता है दो साल का प्रतिबंध, परीक्षा हॉल में जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चौथे वनडे में न्यूजीलैंड 244 रनों से दर्ज की जीत, भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार
Next Article राजेश अग्रवाल मंत्री, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय गौरव दिवस: छत्तीसगढ़ की गौरवशाली जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और अस्मिता के सम्मान का महापर्व

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?