ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चौथे वनडे में न्यूजीलैंड 244 रनों से दर्ज की जीत, भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalSportsWorld

चौथे वनडे में न्यूजीलैंड 244 रनों से दर्ज की जीत, भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार

By Mohan Rao
Published: November 13, 2026
Share
SHARE

माउंट माउंगानुई ए.। टीम इंडिया को 52 साल के वनडे इतिहास में अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। न्यूजीलैंड ने माउंट माउंगानुई में खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को 244 रन से हराया। न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 26.4 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट गई। मैट हैनरी ने भारत के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया। यह पहला मौका है जब भारत ने पारी के पहले ही ओवर में तीन विकेट गंवाए। इनके बाद आने वाले बल्लेबाज भी फेल रहे। सिर्फ ईशान किशन, अक्षर पटेल और नमन धीर ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

रनों के लिहाज से यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार 200 रन से मिली थी। यह मुकाबला 10 अगस्त 2010 को दांबुला में खेला गया था। रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी वनडे हार का रिकॉर्ड अब भी 245 रन का है। भारतीय टीम 244 रन से हारी, इसलिए वह इस अनचाहे रिकॉर्ड से सिर्फ एक रन के अंतर से बच गई। यह हार भारत की वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार है। इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में कीवियों ने वापसी की है। भारत अभी भी 2-1 से आगे है। टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैच जीते थे। तीसरा मैच बारिश से धुल गया था। सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 333 रन बनाए। टीम की ओर से विल यंग ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 108 गेंदों पर 125 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और चार छक्के शामिल रहे। टिम साइफर्ट ने 48 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। फिन एलन ने 30 गेंदों पर 41 रन बनाए। इन तीनों की पारियों की मदद से न्यूजीलैंड ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से गेंदबाजी में अक्षर पटेल सबसे सफल रहे। उन्होंने 10 ओवर में 39 रन देकर दो विकेट लिए। गोरनूर बराड़ ने 10 ओवर में 69 रन देकर दो विकेट झटके। औकिब नबी ने आठ ओवर में 59 रन देकर दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह को एक और नमन धीर को एक विकेट मिला। कुलदीप यादव आठ ओवर में 73 रन देकर कोई विकेट नहीं ले सके।

334 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मैट हेनरी ने पारी के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। रोहित पहली गेंद पर फिन एलन को कैच दे बैठे, जबकि विराट चार गेंदों पर खाता नहीं खोल सके। श्रेयस भी पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। हेनरी ने पहले ओवर में मेडन रखते हुए तीन विकेट झटके।
भारत ने पांचवें ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट भी गंवा दिया। वह 13 गेंदों पर पांच रन बनाकर माइकल ब्रेसवेल को कैच दे बैठे। इस तरह भारतीय टीम ने नौ रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। ईशान किशन और अक्षर पटेल ने पांचवें विकेट के लिए 44 रन जोड़े, लेकिन 17.1 ओवर में अक्षर 21 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मैथ्यू फिशर ने फिन एलन के हाथों कैच कराया।

ईशान किशन ने 53 गेंदों पर 27 रन बनाए। वह 20.1 ओवर में काइल जेमीसन की गेंद पर बोल्ड हुए। इसके बाद भारतीय पारी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। आकिब नबी पांच, कुलदीप यादव एक, नमन धीर 21 और गुरनूर बराड़ दो रन बनाकर आउट हुए। नमन ने 24 गेंदों पर दो छक्के लगाए। भारत की पूरी टीम 26.4 ओवर में 89 रन पर सिमट गई।
न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर छह विकेट लिए। यह वनडे में उनका चौथा पांच विकेट हॉल है। मैथ्यू फिशर ने 31 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि काइल जेमीसन को एक सफलता मिली। न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 244 रन से जीत लिया।

Under-19 Women’s T20 World Cup : भारत की वैष्णवी ने रचा इतिहास, हैट्रिक के साथ चार ओवर के स्पेल में पांच विकेट झटके
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, कोच की ऐसी खराब होने से यात्रियों ने रोक दी ट्रेन
देश में लॉक डाउन 3 मई तक बढ़ा
Big Achievement : हेरिटेज नेटवर्क में शामिल हुआ आईआईटी भिलाई
डिप्टी सीएम साव ने की PWD के कार्यों की समीक्षा, बोले- विभाग राज्य का ग्रोथ इंजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दोना-पत्तल निर्माण से लेकर सिलाई और बांस शिल्प तक, कई व्यवसायों से संवार रही हैं परिवार का भविष्य घर की चारदीवारी में हुनर को मिला रोजगार, बिहान से लखपति दीदी बनीं शनिचरी
Next Article जिला प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि, दोपहर 12 बजे से होगा आयोजन ग्राम दुगली में 17 नवंबर को गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा जनजाति गौरव दिवस

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?