ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घर की चारदीवारी में हुनर को मिला रोजगार, बिहान से लखपति दीदी बनीं शनिचरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

घर की चारदीवारी में हुनर को मिला रोजगार, बिहान से लखपति दीदी बनीं शनिचरी

By Poonam Patel
Published: November 13, 2026
Share
दोना-पत्तल निर्माण से लेकर सिलाई और बांस शिल्प तक, कई व्यवसायों से संवार रही हैं परिवार का भविष्य
दोना-पत्तल निर्माण से लेकर सिलाई और बांस शिल्प तक, कई व्यवसायों से संवार रही हैं परिवार का भविष्य
SHARE

अम्बिकापुर। हुनर और मेहनत को जब सही अवसर और आर्थिक सहयोग मिलता है, तो आत्मनिर्भरता की राह आसान हो जाती है। सरगुजा जिले में बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के हुनर को आजीविका का साधन बनाकर उनके जीवन में नई खुशियां ला रही है। लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गुमगरा कलां की रहने वाली शनिश्चरी माही महिला स्व-सहायता समूह की सचिव इसकी एक प्रेरक मिसाल हैं। कभी परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए दूसरों के यहां मजदूरी करने वाली यह महिला आज अपने घर पर ही कई तरह के व्यवसाय संचालित कर लखपति दीदी बन गई हैं।

एक मशीन से शुरू हुआ सफर, कई व्यवसायों तक पहुंचा

बिहान योजना के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया। समूह के माध्यम से एक लाख रुपये का ऋण लेकर दोना-पत्तल बनाने की मशीन खरीदी। मशीन से दोना-पत्तल तैयार करने का कार्य शुरू किया, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी होने लगी। इसके साथ ही उन्होंने सिलाई, पुराने कपड़ों से कथरी (गुदड़ी) तैयार करने और बांस से विभिन्न उपयोगी सामग्री बनाने का काम भी अपनाया। आज ये सभी गतिविधियां उनकी आजीविका का आधार बन गई हैं।

अब मजदूरी की तलाश नहीं, घर पर ही मिल रहा रोजगार

वे बताती हैं कि समूह से जुड़ने से पहले उनके पास रोजगार का कोई स्थायी साधन नहीं था। घर की जरूरतें पूरी करने के लिए इधर-उधर मजदूरी करनी पड़ती थी। लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। अपने घर में ही काम करने से उन्हें नियमित रूप से आजीविका गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। उनके पति भी व्यवसाय में हाथ बंटाते हैं। दोनों मिलकर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं और अपने तीनों बच्चों की पढ़ाई भी जारी रखे हुए हैं।

आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ मिली नई पहचान

बिहान योजना से जुड़ने के बाद उनके जीवन में केवल आर्थिक बदलाव ही नहीं आया, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मसम्मान भी बढ़ा है। पहले जहां परिवार चलाने के लिए मजदूरी पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब वे स्वयं अपने व्यवसाय का संचालन कर रही हैं। लखपति दीदी बनने की उपलब्धि ने उन्हें आगे बढ़ने का नया उत्साह दिया है।

अपनी खुशी साझा करते हुए उन्होंने कहा, “पहले मैं मजदूरी करके घर चलाती थी। समूह से जुड़ने के बाद एक लाख रुपये का ऋण लेकर दोना-पत्तल बनाने की मशीन खरीदी। अब सिलाई और बांस का काम भी करती हूं। मेरे पति भी साथ में काम करते हैं। आज मैं अपने घर में रहकर रोजगार कर रही हूं और लखपति दीदी बन गई हूं।

मुख्यमंत्री विष्णु भईया को दिया धन्यवाद

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहान योजना से महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री विष्णु भईया के सुशासन में महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर अपने परिवार का बेहतर ढंग से भरण-पोषण कर रही हैं।

माही महिला स्व-सहायता समूह की इस लखपति दीदी की कहानी बताती है कि ग्रामीण महिलाओं के पास मौजूद हुनर को आर्थिक सहयोग मिले, तो घर ही रोजगार का केंद्र बन सकता है। बिहान योजना के माध्यम से महिलाएं अपनी मेहनत को आय में बदलकर परिवार की खुशहाली और आर्थिक सशक्तिकरण की नई इबारत लिख रही हैं।

वैक्सीन ब्रेकिंग: वैक्सीनेशन के लिए अभी और करना होगा इंतजार… भिलाई में कल भी नहीं होगा वैक्सीनेशन
अवनीत कौर ने साड़ी पहनकर लगाया ग्लैमर का तड़का
टला बड़ा विमान हादसा: मुंबई से टेक-ऑफ के बाद अलायंस एयर के इंजन का ऊपरी हिस्सा गिरा, भुज में इमरजेंसी लैंडिंग
अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ, डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा-  खेल से होता है राष्ट्र निर्माण
दक्ष वैद्य ने गुरु खुशवंत साहेब का मनाया जन्मदिन, शासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का किया आग्रह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण
Next Article चौथे वनडे में न्यूजीलैंड 244 रनों से दर्ज की जीत, भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?