ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम पहांदा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BemetaraBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम पहांदा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

By Poonam Patel
Published: November 11, 2026
Share
खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम पहांदा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम पहांदा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
SHARE

रायपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान रायपुर द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान 2026 के अंतर्गत  ग्राम पंचायत पहांदा, विकासखंड बेरला, जिला बेमेतरा  में कृषक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 30 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक, वैज्ञानिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना तथा कृषि उत्पादन में स्थिरता, मृदा स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर संस्थान की ओर से डॉ. श्रावणी सान्याल एवं डॉ. श्रीलता पोलेपोंगु तथा कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से डॉ. जितेंद्र कुमार जोशी एवं डॉ. चंद्रशेखर खरे ने किसानों के साथ संवाद किया।

विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी व्याख्यानों एवं किसान-वैज्ञानिक संवाद के माध्यम से जैविक एवं प्राकृतिक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग, मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने तथा वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती की लागत कम करने और उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने वैज्ञानिकों से कृषि संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा अपनी समस्याओं एवं अनुभवों को साझा किया। वैज्ञानिकों ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए स्थानीय कृषि परिस्थितियों के अनुरूप उपयोगी सुझाव दिए।

खेत बचाओ अभियान 2026 के माध्यम से संस्थान एवं कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों तक वैज्ञानिक तकनीकों का प्रसार कर टिकाऊ, लाभकारी एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

निगम प्रशासन की लापरवाही से 10 साल से बंद पड़ी पानी टंकी ढही, बर्बाद हुआ हजारों लीटर पानी, लोगों में आक्रोश
समय-सीमा में नियमित रूप से बनेंगे राशन कार्ड
अनुसूचित जाति, जनजाति के हितों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: डॉ. शिवकुमार डहरिया
Lok Sabha Elections : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया दुर्ग के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण
नासा: इंजीन्यूटी हेलिकॉप्टर ने लाल ग्रह मंगल पर अपनी पहली सर्द रात सफलतापूर्वक काटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डिजिटल एवं बैंकिंग सेवाएं पहुंचाकर नई पहचान बना रहीं शाहिदा बेगम मुख्यमंत्री विष्णु भैया से मिले सम्मान और प्रोत्साहन ने बढ़ाया आत्मविश्वास, शाहिदा ने जताया आभार
Next Article shreekanchanpath 28 # 11 Nov 2026

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?