ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मूर्तिकार की बेटी ऐश्वर्या को मिली ₹20 हजार की सहायता राशि
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के दिवाली गिफ्ट पैक का किया लोकार्पण
October 27, 2026
अभिषेक और वैभव के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, वर्ल्ड रिकार्ड साझेदारी से जीता भारत
October 27, 2026
आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीशुदा इंडेक्स्ड पेंशन प्लान हुआ लॉन्च, आजीवन गारंटीशुदा आय के साथ मिलेगा इंडेक्स से जुड़ी वृद्धि का लाभ
आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीशुदा इंडेक्स्ड पेंशन प्लान हुआ लॉन्च, आजीवन गारंटीशुदा आय के साथ मिलेगा इंडेक्स से जुड़ी वृद्धि का लाभ
October 27, 2026
कलेक्टर धान खरीदी के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सिंघोड़ा एवं रेहटीखोल पहुंचे
कलेक्टर लंगेह धान खरीदी के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सिंघोड़ा एवं रेहटीखोल पहुंचे
October 27, 2026
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से ऐश्वर्या की शिक्षा को मिला संबल
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मूर्तिकार की बेटी ऐश्वर्या को मिली ₹20 हजार की सहायता राशि
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariEducationFeatured

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मूर्तिकार की बेटी ऐश्वर्या को मिली ₹20 हजार की सहायता राशि

By Poonam Patel Published October 27, 2026
Share
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से ऐश्वर्या की शिक्षा को मिला संबल
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से ऐश्वर्या की शिक्षा को मिला संबल
SHARE

धमतरी। मेहनत, हुनर और दृढ़ संकल्प से अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाएं कठिन परिस्थितियों में संबल बन रही हैं। छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना ऐसी ही एक पहल है, जो श्रमिक परिवारों की बेटियों की शिक्षा, सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। धमतरी जिले के ग्राम लोहरसी निवासी मूर्तिकार मनोज कुमार गंगबेर का परिवार इस योजना से लाभान्वित होकर राहत और नई उम्मीद का अनुभव कर रहा है।

मनोज कुमार गंगबेर पेशे से कुशल मूर्तिकार हैं। पत्थरों को अपनी कला और हुनर से सुंदर मूर्तियों का स्वरूप देना उनकी विशेषता है। मूर्तियों के निर्माण के लिए मिलने वाले ऑर्डर और उनसे प्राप्त आय ही उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख आधार है। उनकी दो बेटियां हैं। सीमित और अनियमित आय के बीच परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के साथ बेटियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके लिए हमेशा एक बड़ी जिम्मेदारी रही है। वे चाहते थे कि आर्थिक परिस्थितियां उनकी बेटियों की पढ़ाई और आगे बढ़ने के सपनों में बाधा न बनें।

इसी बीच श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक होने के कारण उन्हें मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की जानकारी मिली। उन्होंने अपनी बेटी ऐश्वर्या के भविष्य और शिक्षा संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजना के अंतर्गत आवेदन किया। विभाग द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का सत्यापन एवं पात्रता संबंधी प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद नियमानुसार 20 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे ऐश्वर्या के बैंक खाते में अंतरित की गई।

यह आर्थिक सहायता परिवार के लिए महत्वपूर्ण संबल साबित हुई। इससे ऐश्वर्या की पढ़ाई-लिखाई और शिक्षा से जुड़े आवश्यक खर्चों को पूरा करने में मदद मिली। साथ ही, पिता मनोज कुमार की आर्थिक चिंता भी कुछ कम हुई। अब वे अपनी कला और आजीविका के कार्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए बेटी की शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ाने के प्रति अधिक आश्वस्त महसूस कर रहे हैं। परिवार के लिए यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि बेटी के सपनों को साकार करने की दिशा में मिला प्रोत्साहन भी है।

अपनी खुशी व्यक्त करते हुए मनोज कुमार गंगबेर कहते हैं, “मूर्तिकारी से होने वाली सीमित आय में परिवार चलाना और बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाना चुनौतीपूर्ण रहता है। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत मेरी बेटी ऐश्वर्या के खाते में 20 हजार रुपये की राशि मिलने से हमें बड़ी राहत मिली है। इससे उसकी शिक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। मैं इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री जी एवं श्रम विभाग के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मनोज कुमार गंगबेर के परिवार की यह सफलता की कहानी दर्शाती है कि समय पर मिला आर्थिक सहयोग श्रमिक परिवारों की चिंताओं को कम करने के साथ बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता की राह को भी मजबूत बना सकता है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के दिवाली गिफ्ट पैक का किया लोकार्पण

अभिषेक और वैभव के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, वर्ल्ड रिकार्ड साझेदारी से जीता भारत

कलेक्टर लंगेह धान खरीदी के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सिंघोड़ा एवं रेहटीखोल पहुंचे

मखाना की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं धमतरी की महिलाएं

खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, भिलाई तीन के सिरसा गेट चौक पर किया पुतला दहन

Poonam Patel October 27, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगा वैज्ञानिक कटाई-पश्चात प्रबंधन का प्रशिक्षण मखाना की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं धमतरी की महिलाएं
Next Article कलेक्टर धान खरीदी के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सिंघोड़ा एवं रेहटीखोल पहुंचे कलेक्टर लंगेह धान खरीदी के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सिंघोड़ा एवं रेहटीखोल पहुंचे

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?