भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली 8 वार्डों में मंगलवार से शुक्रवार तक यानी चार दिनों तक पानी नहीं आएगा। दरअसल निगम के नेवई ओवर हेड टैंक का संधारण कार्य मंगलवार से शुरू होगा। पाइप लाइन लिकेज होने की वजह से शुक्रवार तक के लिए शट्डाउन लिया गया है। इसके कारण इससे लगे आठ वार्डों में पानी नहीं आ पाएगा।
मंटेंनेंस के कारण नेवई ओवर हेड टैंक से वार्ड 16 बीआरपी कॉलोनी, वार्ड 17 शिव पारा स्टेशन मरोदा, वार्ड 18 एचएससीएल कॉलोनी स्टेशन मरोदा, वार्ड 19 विजय चैक स्टेशन मरोदा, वार्ड 20 शंकर पारा स्टेशन मरोदा, वार्ड 21 सूर्या नगर स्टेशन मरोदा, वार्ड 32 नेवई भाठा, वार्ड 33 नेवई बस्ती पूर्व में होने वाली नियमित पेयजल आपूर्ती पूर्ण रूप से प्रभावित रहेगी। प्रभावित वार्डों में टैंकर से पेयजल आपूर्ती की जाएगी।




