ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महतारी वंदन योजना से माधुरी पाडे के जीवन में आई खुशियां, इस दिवाली हाथों से बना रही मिट्टी के दीये
Share
Notification Show More
Latest News
बालिका@work कार्यक्रम
सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक
October 26, 2026
बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ
October 26, 2026
राजा फतेह सिंह खेल मैदान में चार दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज
खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
October 26, 2026
राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय
October 26, 2026
जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार
October 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodabazarBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

महतारी वंदन योजना से माधुरी पाडे के जीवन में आई खुशियां, इस दिवाली हाथों से बना रही मिट्टी के दीये

By Poonam Patel Published October 26, 2026
Share
महतारी वंदन योजना से माधुरी पाडे के जीवन में आई खुशियों की नई रोशनी
महतारी वंदन योजना से माधुरी पाडे के जीवन में आई खुशियों की नई रोशनी
SHARE

बलौदाबाजार। त्योहारों की खुशियां तब और बढ़ जाती हैं, जब अपनों के चेहरे पर मुस्कान हो और मन में आत्मनिर्भरता का विश्वास। बलौदाबाजार नगर के वार्ड क्रमांक 18 निवासी  माधुरी पाडे पति हरिकिशन पाडे के जीवन में भी कुछ ऐसी ही खुशियां आई हैं। मिट्टी को आकार देकर दीये और पारंपरिक वस्तुएं बनाने वाली माधुरी अपने हुनर के साथ परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटा रही हैं। महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता ने उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में सहारा दिया है और त्योहारों की खुशियों को और खास बनाया है।

माधुरी पांडे विवाह के बाद से ही अपने पति के साथ कुम्हारी के पारंपरिक कार्य में सहयोग करती आ रही हैं। मिट्टी को गढ़कर उपयोगी वस्तुएं बनाना उनके परिवार की आजीविका का हिस्सा है। पहले उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए पति पर निर्भर रहना पड़ता था। मन में अपनी जरूरतें स्वयं पूरी करने की इच्छा तो थी, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण ऐसा कर पाना हमेशा आसान नहीं था।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के तहत जब से उन्हें हर महीने एक हजार रुपये मिलने लगे हैं, तब से उनके जीवन में सहूलियत आई है। अब वह अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए इस राशि का उपयोग कर पा रही हैं। यह आर्थिक सहायता उनके लिए केवल एक हजार रुपये नहीं, बल्कि अपने छोटे-छोटे फैसले स्वयं लेने और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का संबल भी है।

दीपावली के दीयों में झलक रही मेहनत और खुशियों की चमक

इन दिनों दीपावली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही माधुरी पाडे अपने हाथों से मिट्टी के दीये बना रही हैं। मिट्टी को आकार देकर दीये तैयार करते हुए उनके मन में भी त्योहार की खुशियां हैं। उनके लिए ये दीये सिर्फ मिट्टी से बनी वस्तुएं नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, पारंपरिक हुनर और परिवार की खुशियों का प्रतीक हैं। इससे पहले तीज-त्योहार के अवसर पर उन्होंने पोरा पर्व के लिए मिट्टी के जाता और बैल भी बनाए थे। छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं से जुड़ी इन वस्तुओं को बनाकर वह अपनी कला और पारिवारिक कार्य को आगे बढ़ा रही हैं।

माधुरी बताती हैं कि अब त्योहारों के लिए जरूरी चीजों और अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने में उन्हें पहले की तुलना में आसानी होती है। नियमित रूप से मिलने वाली महतारी वंदन योजना की राशि से उन्हें आर्थिक संबल मिला है। अब वह तीज-त्योहार भी पहले से अधिक खुशी और संतोष के साथ मना पा रही हैं। उनके चेहरे की मुस्कान इस बात को बयां करती है कि छोटी-सी आर्थिक सहायता भी किसी परिवार के जीवन में कितनी बड़ी खुशी ला सकती है।

“विष्णु भैया का बहुत-बहुत धन्यवाद”

महतारी वंदन योजना से मिले लाभ के संबंध में माधुरी पाडे भावुक होकर कहती हैं, “पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी पति पर निर्भर रहना पड़ता था। जब से महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये मिलने लगे हैं, तब से मैं अपनी जरूरतें खुद पूरी कर पा रही हूं। अब तीज-त्योहार भी खुशी से मना पाते हैं। दीपावली के लिए दीये बना रही हूं। इसके लिए विष्णु भैया का बहुत-बहुत धन्यवाद।”

You Might Also Like

सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ

खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय

जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार

Poonam Patel October 26, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मजदूरी भुगतान और कार्यस्थल की सुविधाओं की ली जानकारी आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने खंडुआ में किया सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, श्रमिकों से किया सीधा संवाद
Next Article रिसाली में कल से शुरू होगा ओवरहेड टैंक का संधारण, इन 8 वार्डों में नहीं आएगा पानी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?