ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedkawardhaRaipur

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

By Mohan Rao Published October 19, 2026
Share
SHARE

रायपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने नवरात्रि के पावन पर्व पर कबीरधाम जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर माता दुर्गा की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने ग्राम भलपहरी और अचानकपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनसे सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं मांगों को आत्मीयता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम भलपहरी में अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन और शासकीय प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने ग्राम भलपहरी और अचानकपुर में कुल 48 लाख 30 हजार रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। इसमें ग्राम भलपहरी में हाई स्कूल रोड पर सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रुपए, प्राथमिक शाला में किचन शेड निर्माण के लिए 4 लाख रुपए तथा अकालगरिहा पारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रुपए की घोषणा की गई। इसी प्रकार ग्राम अचानकपुर में मंच निर्माण के लिए 8 लाख रुपए, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रुपए, मुख्य मार्ग से पंचराम के घर की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रुपए, मैदान समतलीकरण के लिए 2 लाख रुपए तथा गोठान समतलीकरण के लिए 2 लाख रुपए की घोषणा की गई।

अटल डिजिटल सेवा केंद्र से गांव में ही मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ग्राम भलपहरी में 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग एवं डिजिटल सेवाओं की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण महतारी वंदन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि निकाल सकेंगे। साथ ही राशि जमा करने जैसी बैंकिंग सुविधाओं का भी लाभ ले सकेंगे। इससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे बैंकिंग कार्यों के लिए शहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उनके समय तथा आवागमन के खर्च की बचत होगी।

गांवों के विकास और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों के विकास और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में सड़क, बिजली, आवास और अन्य जरूरी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। दूरस्थ गांवों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाकर लोगों के जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी पर हुई कार्रवाई
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैगा आदिवासियों के आवास की राशि में गड़बड़ी के मामले का उल्लेख करते हुए बताया कि इस मामले में कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और शासकीय राशि का सही उपयोग सुनिश्चित करना आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जनमन योजना की जानकारी देते हुए कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की बसाहटों तक सड़क सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

देश में सर्वाधिक रिकवरी वाला शक्कर कारखाना बना भोरमदेव शक्कर कारखाना
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि किसानों की मेहनत के फलस्वरूप भोरमदेव शक्कर कारखाना को वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूरे देश में सर्वाधिक रिकवरी वाला शक्कर कारखाना बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य 425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

साड़ी खरीदने के बहाने दुकान व गोदाम में चोरी, 10 महिलाओं के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार

Mohan Rao October 19, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
Next Article अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?