ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारी बारिश के दौरान 255 लोगों को सुरक्षित निकालने वाली एसडीआरएफ टीम सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भारी बारिश के दौरान 255 लोगों को सुरक्षित निकालने वाली एसडीआरएफ टीम सम्मानित

By Mohan Rao
Published: October 6, 2026
Share
SHARE

भिलाई। 25, 26 एवं 27 सितंबर 2026 को दुर्ग जिले एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी अतिवृष्टि के कारण नदियों एवं स्थानीय नालों का जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न जलभराव की स्थिति में एसडीआरएफ टीम द्वारा बचाव एवं राहत कार्य किया गया। बचाव अभियान के दौरान 255 नागरिकों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों तक पहुंचाया गया, जिनमें वृद्धजन, महिलाएं एवं छोटे बच्चे भी शामिल थे।आपदा की स्थिति में तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ बचाव कार्य करने वाले एसडीआरएफ के 23 जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

भारी अतिवृष्टि के कारण शिवनाथ नदी, खारून नदी तथा लगभग 30 स्थानीय नालों में जलस्तर बढ़ने से कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित हुई थी। आपदा की स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ टीम द्वारा जलमग्न एवं जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में पहुंचकर बचाव कार्य किया गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा थाना कुम्हारी क्षेत्र के ग्राम पाहंदा, परसदा एवं जगदीशबाड़ी, थाना अमलेश्वर क्षेत्र के ग्रीनहंट कॉलोनी एवं ग्राम खुरमुड़ा, थाना बोरी क्षेत्र के ग्राम दनिया, थाना पुलगांव क्षेत्र के ग्राम डांडेसरा सहित जिला बेमेतरा के बेरला एवं ग्राम अमलीडीहा क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य किया गया। एसडीआरएफ जवानों द्वारा प्रतिकूल मौसम एवं जलभराव की स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचकर नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया तथा आवश्यकता के अनुसार राहत शिविरों तक भेजने की कार्यवाही की गई।

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अतिवृष्टि, बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी, नाले एवं अन्य जलस्रोतों के समीप जाने से बचें। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा आपदा की स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा संबंधित राहत एवं बचाव दल को सूचना दें। दुर्ग पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं आपदा की स्थिति में त्वरित राहत-बचाव कार्य के लिए निरंतर तत्पर है।

इनका हुआ सम्मान

  1. हवलदार 108 ईश्वर खरे
  2. आरक्षक 259 राजेश नेताम
  3. आरक्षक 305 रमेश कुमार
  4. आरक्षक 63 गोपी पाटिल
  5. सैनिक 261 राजू लाल
  6. आरक्षक 45 राजेश यादव
  7. आरक्षक 314 भानुप्रताप
  8. आरक्षक 64 सूरज भांडेकर
  9. सैनिक 396 डिल्हार देशमुख
  10. आरक्षक 184 राजू महानंद
  11. आरक्षक 191 चंद्रप्रकाश
  12. आरक्षक 167 कुंजेश देशमुख
  13. आरक्षक 182 राजेश साहू
  14. आरक्षक 290 विनय यादव
  15. सैनिक 182 महेश गंधर्व
  16. सैनिक 159 भुनेश्वर
  17. सैनिक 255 भीषम साहू
  18. आरक्षक 86 हेमराज मेरावी
  19. आरक्षक 64 दिलीप कुमार
  20. आरक्षक 11 दिनेश चंद्राकर
  21. सैनिक 93 धर्मेन्द्र साहू
  22. आरक्षक 228 योगेश्वर साहू
  23. सैनिक 189 रमेश कुमार
छत्तीसगढ़ के छतरी वाले गुरुजी का हुआ सम्मान, लाइव्स रियल हीरोज ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजे गए
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक योजनाओं के क्रियान्वयन और बेहतर समन्वय के लिए 50 बिंदुओं पर हुई चर्चा
दुर्ग में नकली सोना गिरवी रख कारोबारी से ठगी, 8.25 लाख रुपए लिए, युवती सहित तीन गिरफ्तार
गुलमोहर पेड़ के नीचे लगी मुख्यमंत्री की चौपाल, कनकबीरा में उतरा सीएम साय का उड़नखटोला
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवती पर करवाया एसिड अटैक, मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार
Next Article सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए गांव में ही उपलब्ध हुआ सुविधाजनक स्थान ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?