ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवती पर करवाया एसिड अटैक, मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने हाथों में उठाई झाड़ू
सेवा संकल्प अभियान : स्वच्छता एक आदत है जो धीरे-धीरे संस्कार बनेगी – मंत्री टंक राम वर्मा
October 6, 2026
पीजी में चाकू गोदकर युवक की हत्या, दोस्त से मिलने पहुंचा था, गर्लफ्रेंड से बदसलुकी पर हुआ विवाद
October 6, 2026
सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए गांव में ही उपलब्ध हुआ सुविधाजनक स्थान
ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन
October 6, 2026
भारी बारिश के दौरान 255 लोगों को सुरक्षित निकालने वाली एसडीआरएफ टीम सम्मानित
October 6, 2026
शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवती पर करवाया एसिड अटैक, मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवती पर करवाया एसिड अटैक, मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार

By Mohan Rao Published October 6, 2026
Share
SHARE

तीन माह पहले बनाई थी योजना, स्कूल फ्रेंड के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

बालोद। शादी का प्रपोजल ठुकराने पर बालोद में हेड कॉन्स्टेबल की बेटी पर एसिड अटैक हुआ। सोमवार दोपहर बाद हुई इस घटना से पूरे बालोद शहर में हड़कंप मच गया। आरोपी युवती के साथ पहले कोचिंग में पढ़ता था। 22 साल की छात्रा आमापारा की लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही थी, तभी आत्मानंद स्कूल के सामने सिंचाई कॉलोनी में उस पर एसिड एसिड अटैक हुआ। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार दोपहर को बालोद पुलिस सभागार में पूरे मामले का खुलासा किया गया।  पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी बालोद कुंदरापारा निवासी यश कुमार सोनकर है जिसने अपने दोस्त भैरमगढ़ बीजापुर निवासी करण कुंजाम के साथ मिलकर पूरी साजशि रची।

बता दें सोमवार दोपहर को आमापारा की लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही छात्रा पर एसिड से हमला किया गया। घटना के बाद छात्रा को बालोद जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। सूचना के बाद पुलसिआरोपी युवक सीसीटीवी में भागते हुए नजर आया था। एसिड फेंककर आरोपी तत्काल तांदुला डैम की ओर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में व्यापक सर्च अभियान चलाया गया साथ ही उप पुलिस अधीक्षक विनय साहू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर संदिग्धों से पूछताछ की गई। मौके से घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए गए एवं शहर में अलग अलग लोकेशन पर स्थित सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया। जुटाए गए।

दोस्त के साथ मिलकर रची थी साजिश

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पीडि़त युवती के कथित प्रेमी यश कुमार सोनकर, वर्तमान निवासी कुंदरूपारा, बालोद को संदेह के घेरे में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर यश सोनकर ने पीडि़त युवती से प्रेम संबंध स्वीकार किया तथा किसी अन्य जगह अफेयर एवं शादी हेतु स्वीकार नहीं किए जाने से गुस्से में आकर करीब तीन माह पूर्व अपने स्कूल फ्रेंड करण कुंजाम, निवासी भैरमगढ़, बीजापुर के साथ मिलकर युवती पर एसिड फेंकने की योजना बनाना स्वीकार किया। इस दौरान यश सोनकर लगातार युवती को मनाने का प्रयास कर रहा था। युवती द्वारा तैयार नहीं होने की स्थिति में उसने अपने दोस्त करण कुंजाम को 26 सितंबर को बालोद बुलाया। 27 सितंबर को एसिड खरीदकर गणेश झांकी के दौरान घटना को अंजाम देने की प्लानिंग की गई, लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आरोपियों ने उस समय घटना को अंजाम नहीं दिया।

दूसरी बार में दिया वारदात को अंजाम

पहला प्रयास असफल होने के बाद 5 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे जब युवती लाइब्रेरी से अपने घर वापस लौट रही थी, तभी यश सोनकर के कहने पर करण कुंजाम द्वारा युवती पर एसिड फेंका गया। घटना के बाद करण कुंजाम तत्काल मौके से फरार होकर तांदुला बांध की ओर भागा। वहां से लिफ्ट लेकर झलमला, मरकाटोला होते हुए चारामा पहुंचा। आरोपी यश सोनकर द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस द्वारा करण कुंजाम की तलाश की गई तथा उसे कोंडागांव से हिरासत में लिया गया। प्रकरण में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, थाना प्रभारी गुरुर निरीक्षक मुकेश सिंह, साइबर प्रभारी धरम भुआर्य, सहित समस्त थाना स्टाफ कोतवाली बालोद एवं साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति द्वारा पीछा किए जाने, धमकी देने या परेशान किए जाने की जानकारी को नजरअंदाज न करें। ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। बालोद पुलिस महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

You Might Also Like

सेवा संकल्प अभियान : स्वच्छता एक आदत है जो धीरे-धीरे संस्कार बनेगी – मंत्री टंक राम वर्मा

पीजी में चाकू गोदकर युवक की हत्या, दोस्त से मिलने पहुंचा था, गर्लफ्रेंड से बदसलुकी पर हुआ विवाद

ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन

भारी बारिश के दौरान 255 लोगों को सुरक्षित निकालने वाली एसडीआरएफ टीम सम्मानित

रायपुर में बिश्नोई गैंग के नाम पर 25 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले शोएब ढेबर पर 5000 का इनाम

Mohan Rao October 6, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 353 # 06 October 2026
Next Article भारी बारिश के दौरान 255 लोगों को सुरक्षित निकालने वाली एसडीआरएफ टीम सम्मानित
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?