ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से विनीता साहू के घर रोशन हुआ भविष्य
Share
Notification Show More
Latest News
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
कलेक्टर-एसपी ने शिवरीनारायण पहुंचकर बैराज, पुल और प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर महानदी के तटीय क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए प्रशासन मुस्तैद
September 28, 2026
तीनों विकास खंडों के 201 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई महापरीक्षा
उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा में दिखा उत्साह, जिले के 1909 शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा
September 28, 2026
ग्राम पंचायत बोड़ार में पूनम और जयकुंवर ने सम्हाल रखी है स्वच्छता की कमान
ग्राम पंचायत बोड़ार में पूनम और जयकुंवर ने सम्हाल रखी है स्वच्छता की कमान
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से विनीता साहू के घर रोशन हुआ भविष्य

By Poonam Patel Published September 28, 2026
Share
’बिजली बिल में आई बड़ी राहत’
’बिजली बिल में आई बड़ी राहत’
SHARE

कोरिया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाने की कड़ी में विनीता साहू पति दयाशंकर साहू की कहानी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से उनके परिवार को सौर ऊर्जा का लाभ मिला है और बिजली के बढ़ते खर्च से बड़ी राहत मिली है। विनीता साहू ने बताया कि उनके घर में 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया गया है। यह सोलर पैनल उनकी सासू मां लीलावती साहू के नाम से स्थापित है। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में उन्होंने योजना के तहत सोलर रूफटॉप लगवाया।

उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगने से पहले उनके परिवार का बिजली बिल प्रति माह 6 हजार रुपये से अधिक आता था। सोलर रूफटॉप स्थापित होने के बाद बिजली के बिल में काफी कमी आई है, जिससे परिवार को नियमित रूप से आर्थिक बचत हो रही है। विनीता साहू ने बताया कि योजना के अंतर्गत 3 किलोवाट क्षमता के लिए उन्हें 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी/छूट का लाभ प्राप्त हुआ है।

विनीता साहू ने कहा कि सौर ऊर्जा के उपयोग से उनके परिवार को बिजली खर्च में राहत मिली है और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में भी यह उपयोगी कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं आम परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक साबित हो रही हैं।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से ऐसी ही योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की कहानियां सामने आ रही हैं, जो यह दर्शाती हैं कि शासन की योजनाओं का लाभ जब जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है तो उनके जीवन में वास्तविक बदलाव आता है।

You Might Also Like

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर महानदी के तटीय क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए प्रशासन मुस्तैद

उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा में दिखा उत्साह, जिले के 1909 शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा

ग्राम पंचायत बोड़ार में पूनम और जयकुंवर ने सम्हाल रखी है स्वच्छता की कमान

Poonam Patel September 28, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लगभग 8.48 करोड़ रुपये की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिले को दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों की सौगात
Next Article ग्राम पंचायत बोड़ार में पूनम और जयकुंवर ने सम्हाल रखी है स्वच्छता की कमान ग्राम पंचायत बोड़ार में पूनम और जयकुंवर ने सम्हाल रखी है स्वच्छता की कमान

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?