ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लगातार बारिश से उफान पर नदी नाले : दुर्ग में पुलिस व एसडीआरएफ ने 400 से अधिक लोगों का किया रेस्क्यू
Share
Notification Show More
Latest News
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
लगातार बारिश से उफान पर नदी नाले : दुर्ग में पुलिस व एसडीआरएफ ने 400 से अधिक लोगों का किया रेस्क्यू
September 27, 2026
shreekanchanpath 344 # 27 September 2026
September 27, 2026
रायपुर में ट्रिपल मर्डर : पति ने की पत्नी और दो बच्चों हत्या, चाकू से गोदकर मार डाला
September 27, 2026
छात्रा से रेप की सूचना से भड़के छात्र : यूनिवर्सिटी में आगजनी व तोड़फोड़
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

लगातार बारिश से उफान पर नदी नाले : दुर्ग में पुलिस व एसडीआरएफ ने 400 से अधिक लोगों का किया रेस्क्यू

By Mohan Rao Published September 27, 2026
Share
SHARE

भिलाई। लगातार बारिश के कारण दुर्ग जिले के विभिन्न नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने से कई स्थानों पर जलभराव तथा बाढ़ जैसे हालात बन गए। महादेव घाट, पुलगांव, कोही, महामारा-कोही, बोरी-ननकट्टी सहित विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव के कारण कई मार्गों पर आवागमन बाधित किया गया। पुलिस, एसडीआरएफ एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में दिन–रात राहत एवं बचाव अभियान चलाकर लगभग 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जिले में लगातार बारिश के कारण शिवनाथ नदी सहित विभिन्न नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया तथा अनेक स्थानों पर पानी भरने से सामान्य आवागमन प्रभावित हुआ। कई पुल-पुलियों के ऊपर पानी का बहाव होने से संबंधित मार्गों पर आवागमन में कठिनाई की स्थिति बनी। महादेव घाट क्षेत्र में आमलेश्वर से रायपुर मार्ग पर पुल के ऊपर पानी बहने के कारण बैरिकेड लगाकर आवागमन बंद किया गया। इसी प्रकार कोही पुल एवं महामारा-कोही क्षेत्र में पुल-पुलिया जलमग्न होने के कारण आवागमन बाधित रहा। बोरी-ननकट्टी मार्ग को शिवनाथ नदी के बढ़े जलस्तर के कारण बंद किया गया।

खारुन नदी के भाटपारा क्षेत्र में नदी का पानी क्षेत्र में प्रवेश करने तथा संबंधित पुल-पुलियों पर पानी बहने की स्थिति बनी। पुलगांव क्षेत्र में शिवनाथ नदी की निचली पुलिया पूरी तरह जलमग्न रही। गणेश विसर्जन के लिए आने वाले नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई। समुद्रा नाला क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने एवं मार्ग पर पानी होने के कारण आवागमन बाधित रहा। बेमेतरा-राजनांदगांव मार्ग पर घोड़ागोड़खी पुल के ऊपर पानी बहने के कारण यातायात बंद किया गया। धमधा-तितुरघाट मार्ग पर सड़क जलमग्न होने एवं नाले के ऊपर पानी बहने के कारण मार्ग बंद किया गया।

ननकट्टी से दुर्ग मार्ग पर शिवनाथ नदी में तेज जलप्रवाह के कारण बोरी-ननकट्टी होकर दुर्ग आने-जाने वाला मार्ग बंद किया गया। रायपुर के टाटीबंद रोड स्थित चंदन पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर जलभराव होने के कारण वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई। स्थिति को देखते हुए दुर्ग पुलिस की पेट्रोलिंग एवं राहत-बचाव टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में तैनात रहीं। पुलिस, एसडीआरएफ एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा दिनभर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने तथा आवश्यक राहत कार्य किया गया।

विभिन्न स्थानों पर बाढ़ एवं जलभराव के कारण फंसे लगभग 400 से अधिक लोगों को पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीमों द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार राहत सामग्री भी पहुंचाई गई। पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मैदानी दौरा कर जलस्तर, आवागमन एवं राहत-बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार राहत सामग्री पहुंचाने तथा नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस, एसडीआरएफ एवं प्रशासन की टीमों को समन्वय के साथ कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

राहत एवं बचाव अभियान में दुर्ग पुलिस की पेट्रोलिंग टीमों, एसडीआरएफ के जवानों एवं प्रशासन की मैदानी टीमों द्वारा संयुक्त रूप से लगातार कार्य करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य किया गया। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नदी, नाला, पुल-पुलिया एवं अन्य जलभराव वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाएं। पानी के तेज बहाव वाले मार्गों को पार करने का प्रयास न करें। जिन मार्गों पर पुलिस अथवा प्रशासन द्वारा बैरिकेड लगाकर आवागमन बंद किया गया है, वहां से आवागमन न करें तथा सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। किसी व्यक्ति के बाढ़ अथवा जलभराव में फंसे होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस अथवा संबंधित प्रशासनिक अमले को सूचना दें।

अमलेश्वर राहत शिविर की जानकारी

  • निषाद घर अमलेश्वर – 71 लोग
  • ग्राम बोथली ग्राम पंचायत – 80 लोग
  • हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अमलेश्वर – 20 लोग
  • ग्राम जमराव मे
  • पंचायत भवन – 10 लोग
  • प्रा शाला -16
  • निशाद भवन – 04

प्रभावित एवं सावधानी योग्य मार्ग/स्थान

  • महादेव घाट — आमलेश्वर से रायपुर मार्ग: पुल के ऊपर पानी बहने के कारण बैरिकेड लगाकर आवागमन बंद किया गया है।
  • कोही पुल एवं महामारा-कोही क्षेत्र: पुल-पुलिया जलमग्न होने के कारण आवागमन बाधित है।
  • बोरी-ननकट्टी मार्ग: शिवनाथ नदी के बढ़े जलस्तर के कारण मार्ग बंद किया गया है।
  • खारुन नदी, भाटपारा क्षेत्र: नदी का पानी क्षेत्र में प्रवेश कर गया है तथा संबंधित पुल-पुलियों पर पानी बह रहा है।
  • पुलगांव शिवनाथ नदी: निचली पुलिया पूरी तरह जलमग्न है। गणेश विसर्जन के लिए आने वाले नागरिक विशेष सावधानी बरतें।
  • महामारा-कोही क्षेत्र: पुल-पुलिया पूरी तरह डूबने एवं जलभराव के कारण आवागमन न करें।
  • समुद्रा नाला क्षेत्र: नाले में जलस्तर काफी बढ़ गया है तथा मार्ग पर पानी होने से आवागमन बाधित है।
  • बेमेतरा-राजनांदगांव मार्ग, घोड़ागोड़खी पुल: पुल के ऊपर पानी बहने के कारण यातायात बंद किया गया है।
  • धमधा-तितुरघाट मार्ग: सड़क जलमग्न होने तथा नाले के ऊपर पानी बहने के कारण मार्ग बंद किया गया है।
  • ननकट्टी से दुर्ग मार्ग: शिवनाथ नदी में तेज जलप्रवाह के कारण बोरी-ननकट्टी होकर दुर्ग आने-जाने वाला मार्ग बंद किया गया है।
  • चंदन पेट्रोल पंप के सामने, टाटीबंद रोड, रायपुर: सड़क पर पर्याप्त जलभराव होने के कारण वाहन चालक सावधानीपूर्वक सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

You Might Also Like

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

रायपुर में ट्रिपल मर्डर : पति ने की पत्नी और दो बच्चों हत्या, चाकू से गोदकर मार डाला

छात्रा से रेप की सूचना से भड़के छात्र : यूनिवर्सिटी में आगजनी व तोड़फोड़

पंडरीपानी में शुरू हुई एसबीआई की नई शाखा… 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा

बारिश थमी फिर भी खतरा बरकरार, बस्तर में नदियां उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर इंद्रावती

Mohan Rao September 27, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 344 # 27 September 2026
Next Article थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?