ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पितृपक्ष में गया जाने वालों को राहत, विधायक रिकेश सेन करेंगे एक तरफ का ट्रेन का किराया व गया में ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

पितृपक्ष में गया जाने वालों को राहत, विधायक रिकेश सेन करेंगे एक तरफ का ट्रेन का किराया व गया में ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था

By Mohan Rao Published September 26, 2026
Share
SHARE

भिलाई। सनातन परंपरा में पितृपक्ष का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस अवधि में श्रद्धालु अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मशांति और मोक्ष की कामना से तर्पण, श्राद्ध एवं पिंडदान करते हैं। इनमें गयाजी में पिंडदान को विशेष महत्व प्राप्त है। धार्मिक मान्यता के अनुसार गया की पवित्र भूमि पर पिंडदान और तर्पण करने से पितरों के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता अर्पित की जाती है। यही वजह है कि देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पितृपक्ष के दौरान गया पहुंचते हैं। इसी धार्मिक आस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा लगातार तीसरे वर्ष विशेष पहल की जा रही है। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से पितृपक्ष में गया जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक तरफ का ट्रेन किराया तथा गया में ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्था विधायक द्वारा की जा रही है।

विधायक की इस पहल से उन परिवारों को विशेष राहत मिलेगी, जो पितरों के तर्पण और पिंडदान के लिए गया जाना चाहते हैं, लेकिन यात्रा और ठहरने के खर्च के कारण कठिनाई महसूस करते हैं। लगातार तीसरे वर्ष इस व्यवस्था को आगे बढ़ाए जाने से यह पहल केवल सुविधा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल के रूप में भी सामने आ रही है। गौरतलब हो कि पितृपक्ष में गया की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था रहती है। फल्गु नदी के तट, विष्णुपद मंदिर सहित गया के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पिंडदान एवं तर्पण की परंपरा निभाई जाती है। ऐसे में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए यात्रा और आवास की निःशुल्क व्यवस्था उनकी धार्मिक यात्रा को सुगम बनाने वाली महत्वपूर्ण सुविधा के रूप में देखी जा रही है।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao September 26, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केंद्रीय जेल रायपुर में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल, डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ
Next Article छत्तीसगढ़ के ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय पहचान, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को SKOCH गोल्ड अवार्ड बाल संरक्षण के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने की पहल को मिला सम्मान

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?