ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ’सेवा की कहानी’ : ’बच्चों की किलकारी से गूंज रहा है पटेलपारा का आंगनबाड़ी केंद्र’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

’सेवा की कहानी’ : ’बच्चों की किलकारी से गूंज रहा है पटेलपारा का आंगनबाड़ी केंद्र’

By Poonam Patel
Published: September 24, 2026
Share
’अभिसरण से बने नए भवन की सुविधाओं से बढ़ा पालकों का भरोसा’
’अभिसरण से बने नए भवन की सुविधाओं से बढ़ा पालकों का भरोसा’
SHARE

कोरिया।  सेवा के लिए बनाए गए हर भवन में सुरक्षा व्यवस्था के साथ स्वच्छता का बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। यह और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है जब वह केंद्र सीधे नौनिहालों और उनकी माताओं से जुड़ा हुआ हो। ऐसे ही खुशहाल बच्चों की फुलवारी सजाने में पटेलपारा की आंगनबाड़ी का नया भवन एक कारगर माध्यम साबित हो रहा है। पालक कच्चे मकान में संचालित आँगनबाड़ी में बच्चों को भेजने के संकोच से निकलकर सुबह से ही बच्चों को केन्द्र तक लाकर छोड़ते हैं। एक सुंदर सुव्यस्थित भवन बन जाने से बच्चों और गर्भवती महिलाओ को लाभ प्रदान करने की पूरी व्यवस्था में सुधार हो गया है।

कच्चे भवन में भय का वातावरण

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से लगे ग्राम पंचायत कंचनपुर के पटेलपारा में एक मुख्य आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किया जा रहा था। केन्द्र का भवन न होने से इसे गांव के ही एक स्थानीय रहवासी के कच्चे मकान में संचालित करने की मजबूरी थी। कच्चे भवन में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होने से इससे जुड़े प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा को लेकर उनके पालक हमेशा चिंतित रहते थे। ऐसे में अधिकांश पालक अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजने से बचने लगे थे।

असुरक्षा के साथ असुविधा

आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्राथमिक शिक्षा का केन्द्र होने के साथ ही उस क्षेत्र में महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओ और शिशुवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी अनेक गतिविधियों का संचालन आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से किया जाता है। पटेल पारा में आंगनबाड़ी केन्द्र का भवन न होने से महिलाओं और बच्चों को अनेक विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कराने में भी बहुत दिक्कते आ रही थी।

अभिसरण से बनी बात

ग्राम पंचायत कंचनपुर द्वारा पटेलपारा में एक आंगनबाड़ी केंद्र का भवन निर्माण कार्य कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित अधोसंरचना निर्माण की योजनाओं के अभिसरण से पटेल पारा में आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति देकर समय सीमा में यह भवन निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया।

योजनाओं से खर्च

पटेलपारा आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण में दो विभागीय योजनाओं से अभिसरण में राशि खर्च की गई। इसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित मनरेगा से 11 लाख 69 हजार रुपए तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3लाख 69 हजार रुपए प्रदान किए गए हैं। निर्माण कार्य के लिए ग्राम पंचायत कंचनपुर को निर्माण एजेंसी बनाया गया।

सुरक्षित बचपन और मातृ शक्ति

केन्द्र की संचालिका पुष्पा ने बताया कि पहले जब आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवन में संचालित होता था तो बच्चों की सुरक्षा, पोषण सामग्री रखने की समस्या के साथ बच्चों के शौचालय के लिए भी बहुत परेशानी उठानी पड़ती थी। पालक भी बच्चों को नियमित भेजने से कतराते थे। बारिश के मौसम में तो केन्द्र का संचालन और भी कठिन था। लेकिन जब से नया व्यवस्थित भवन बना है अब महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति बढ़ गई है। स्वच्छ शौचालय होने से अच्छा वातावरण बना है और अब खाद्यान्न रखने में भी बहुत आसानी है।

सक्ती में पोहा और रसगुल्ला खाने के बाद 100 से ज्यादा हुए बीमार
जमीन लीज घोटाला : सुप्रीम कोर्ट ने अमित चंद्राकर को दिया हाईकार्ट जाने का निर्देश
अफगानिस्तान के कंधार एयरपोर्ट पर हमला, लगातार तीन रॉकेट दागे गए, सभी उड़ानें रद्द
इसरो ने सिंगापुर की दो सैटेलाइट टेलीओएस-2 और ल्यूमलाइट-4 को किया लॉन्च
चक्रवाती बारिश की चेतावनी: मुख्यमंत्री ने दिए सभी कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और नगरीय निकायों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ शिविर आयोजित जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अभियान का उद्देश्य : प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन
Next Article ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर से तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना… ग्रामीणों से होगा सीधा संवाद

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?