ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अभियान का उद्देश्य : प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन
Share
Notification Show More
Latest News
’अभिसरण से बने नए भवन की सुविधाओं से बढ़ा पालकों का भरोसा’
’सेवा की कहानी’ : ’बच्चों की किलकारी से गूंज रहा है पटेलपारा का आंगनबाड़ी केंद्र’
September 24, 2026
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ शिविर आयोजित
जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अभियान का उद्देश्य : प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन
September 24, 2026
तेजी से जांच व समय पर में चालान पेश करने वाले 20 विवेचकों को एसएसपी ने किया सम्मानित
September 24, 2026
गजरथ कार्यक्रम में ग्रामीणों ने लिया हाथियों के संरक्षण और सुरक्षित सह-अस्तित्व का संकल्प
हाथियों की स्मृति में वर्षों से मनाया जा रहा गणेश उत्सव, वन्यजीव संरक्षण का दे रहा संदेश
September 24, 2026
सेवा संकल्प अभियान : खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, केलो नदी में डुबकी लगाकर किया नमन
September 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अभियान का उद्देश्य : प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन

By Poonam Patel Published September 24, 2026
Share
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ शिविर आयोजित
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ शिविर आयोजित
SHARE

रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार 23 सितम्बर को कोण्डागांव नगर के डोंगरीपारा में ‘सेवा मेरा योगदान’ शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत 17 सितंबर को जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नागरिकों ने हिस्सा लेते हुए घरों, चौक-चौराहों एवं गली-मोहल्लों में दीप प्रज्ज्वलित किए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा और समर्पण के ऐतिहासिक 25 वर्ष पूर्ण सफलतापूर्वक किए हैं, जिस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने आगे कहा कि किसान, महिला, गरीब एवं अन्य वर्गों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, जनधन, स्वच्छ भारत, हर घर जल सहित विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है और आगे भी नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा।

इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जनसेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण, किसान, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आवास, बैंकिंग और पेयजल सहित विभिन्न क्षेत्रों में योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न सेवा कार्यों एवं  गतिविधियों के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राही हुए लाभान्वित

कार्यक्रम में श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना सहित 02 हितग्राहियों को 20 – 20 हजार की सहायता राशि, मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 03 हितग्राहियों को 20 -20 हजार की सहायता राशि मिली। स्वामित्व योजना अंतर्गत 08 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग से 08 दिव्यांगजनो को मोटराइज्ड ट्राईसिकल, स्वास्थ्य विभाग से 06 बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र और 11 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा 15 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु 05 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सम्मान और सक्षम योजना के तहत 02 हितग्राहियों को चेक वितरण किया गया।

You Might Also Like

’सेवा की कहानी’ : ’बच्चों की किलकारी से गूंज रहा है पटेलपारा का आंगनबाड़ी केंद्र’

तेजी से जांच व समय पर में चालान पेश करने वाले 20 विवेचकों को एसएसपी ने किया सम्मानित

हाथियों की स्मृति में वर्षों से मनाया जा रहा गणेश उत्सव, वन्यजीव संरक्षण का दे रहा संदेश

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, केलो नदी में डुबकी लगाकर किया नमन

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

Poonam Patel September 24, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तेजी से जांच व समय पर में चालान पेश करने वाले 20 विवेचकों को एसएसपी ने किया सम्मानित
Next Article ’अभिसरण से बने नए भवन की सुविधाओं से बढ़ा पालकों का भरोसा’ ’सेवा की कहानी’ : ’बच्चों की किलकारी से गूंज रहा है पटेलपारा का आंगनबाड़ी केंद्र’

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?