ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल, जिलेभर में उमड़ा स्वैच्छिक रक्तदान का जनसैलाब
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग में साइबर ठगी व ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 63 FIR और 257 गिरफ्तारियां
September 17, 2026
रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम, जरूरतमंद का जीवन बचाने आगे आएं नागरिक:
सेवा संकल्प अभियान का आगाज, एक माह तक होंगे जनसेवा और जनभागीदारी के विविध आयोजन
September 17, 2026
प्रशासनिक अधिकारियों संग युवाओं ने पेश की मानवता की नजीर
‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल, जिलेभर में उमड़ा स्वैच्छिक रक्तदान का जनसैलाब
September 17, 2026
नगर पालिका परिषद् जामुल में वार्डों का आरक्षण… जानिए वार्डवार आरक्षण की स्थिति
September 17, 2026
मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: सीएम साय
September 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल, जिलेभर में उमड़ा स्वैच्छिक रक्तदान का जनसैलाब

By Poonam Patel Published September 17, 2026
Share
प्रशासनिक अधिकारियों संग युवाओं ने पेश की मानवता की नजीर
प्रशासनिक अधिकारियों संग युवाओं ने पेश की मानवता की नजीर
SHARE

रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जनसेवा और संवेदना का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। जिला चिकित्सालय सारंगढ़ सहित जिले के तमाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर न केवल मानव सेवा का संदेश दिया, बल्कि जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी भी सुनिश्चित की।

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में आयोजित इस गरिमामयी शिविर का शुभारंभ  जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन की विशेष उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आम जनता को भी जीवनदान के इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी युवाओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों का भारी उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नागरिकों को नियमित रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों और आपातकालीन परिस्थितियों में इसकी जीवनरक्षक उपयोगिता के प्रति जागरूक किया। नागरिकों से अपील की गई कि वे समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान कर मरीजों की रक्षा में अपना योगदान दें। जिलेभर में दिखाई दी इस व्यापक जनभागीदारी ने यह साबित कर दिया कि सामूहिक प्रयास और सेवा भावना से किसी का जीवन संवारा जा सकता है, जिससे सेवा संकल्प अभियान के ‘सेवा, संवेदना और जनसहभागिता’ के मूल ध्येय को नई मजबूती मिली है।

You Might Also Like

दुर्ग में साइबर ठगी व ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 63 FIR और 257 गिरफ्तारियां

सेवा संकल्प अभियान का आगाज, एक माह तक होंगे जनसेवा और जनभागीदारी के विविध आयोजन

नगर पालिका परिषद् जामुल में वार्डों का आरक्षण… जानिए वार्डवार आरक्षण की स्थिति

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: सीएम साय

दुर्ग सेंट्रल जेल में दुर्ग पुलिस की रेड, मोबाइल, चिलम, नशीले पदार्थ और कैंची बरामद

Poonam Patel September 17, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नगर पालिका परिषद् जामुल में वार्डों का आरक्षण… जानिए वार्डवार आरक्षण की स्थिति
Next Article रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम, जरूरतमंद का जीवन बचाने आगे आएं नागरिक: सेवा संकल्प अभियान का आगाज, एक माह तक होंगे जनसेवा और जनभागीदारी के विविध आयोजन

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?