ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य स्तरीय शालेय खेलों की ट्रैक साइक्लिंग में बीएसपी साइक्लिंग क्लब के खिलाड़ियों का दबदबा
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक… सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश
September 11, 2026
गुम मोबाइल की तलाश में दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 201 मोबाइल बरामद
September 11, 2026
राज्य स्तरीय शालेय खेलों की ट्रैक साइक्लिंग में बीएसपी साइक्लिंग क्लब के खिलाड़ियों का दबदबा
September 11, 2026
एमपीएमएससी मेंस सीनीयर वुमेंस टी 20 : छत्तीसगढ़ महिला टीम की चौथी जीत, झारखंड को 7 विकेट से हराया
September 11, 2026
अवैध एवं मिलावटी शराब के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश
जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय रहते करें आवश्यक कार्रवाई – कलेक्टर रोक्तिमा यादव
September 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य स्तरीय शालेय खेलों की ट्रैक साइक्लिंग में बीएसपी साइक्लिंग क्लब के खिलाड़ियों का दबदबा

By Mohan Rao Published September 11, 2026
Share
SHARE

भिलाई। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता ट्रैक साइक्लिंग 2026 का आयोजन वेलोड्रम जयंती स्टेडियम में 31 अगस्त से 03 सितंबर तक कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के पांच संभाग क्रमशः दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर, बस्तर एवं सरगुजा से कुल 150 खिलाड़ी एवं ऑफिशियल्स ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में इंडिविजुअल टाइम ट्रायल, इंडिविजुअल परस्यूट, टीम स्प्रिंट, टीम परस्यूट इवेंट आयोजित हुए जिसमें समस्त इवेंट में स्वर्ण पदक दुर्ग संभाग के मुख्यत: बीएसपी साइक्लिंग क्लब के खिलाड़ियों ने हासिल किए। इस प्रकार कुल 18 इवेंट के 18 गोल्ड, 9 सिल्वर एवं 2 ब्रांज (कुल 29 पदक)दुर्ग संभाग के खाते में आए।

बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर एवं साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव विनायक चन्नावार ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि  “प्रगति भवन ऑफिसर्स एसोसिएशन” के सभागार में एक सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।  इस मौके पर साइकिलिंग के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया तथा आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने को कहा

खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर डॉ. हिमांशु द्विवेदी अध्यक्ष  छत्तीसगढ़ साइकलिंग संघ ने विशेष रूप से  पदक विजेता खिलाड़ियों को  तथा इनके मुख्य प्रशिक्षक प्रतीक मानोध्या (UCI  Level 3)।  “अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक”तथा “मुख्य प्रशिक्षक” छत्तीसगढ़ साइकलिंग संघ तथा शालेय टीम के  प्रशिक्षक (leval 1)।  देव प्रकाश वर्मा को बधाइयां तथा शुभकामनाएं दी।

शालेय टीम के कोच देवप्रकाश वर्मा ने बताया कि रांची में आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता ट्रैक साइक्लिंग हेतु छत्तीसगढ़ से कुल 26 खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमें से दुर्ग के 23 खिलाड़ी क्वालीफाई हुए हैं इसके अलावा बस्तर, बिलासपुर एवं रायपुर से 1-1 खिलाड़ी क्वालीफाई हुए हैं। क्वालीफाई करने वाले अधिकांश खिलाड़ी स्वामी आत्मानंद स्कूल रिसाली के विद्यार्थी हैं, इसके अलावा डॉ भीमराव अंबेडकर स्कूल से 1, आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल स्टेट मरोदा से 2 एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय रिसाली से 1 खिलाड़ी हैं।

कार्यक्रम में  इस दौरान बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष  नरेंद्र बंछोर, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव  विनायक चन्नावार, बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष  परविंदर सिंह, डॉ रमेश श्रीवास्तव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो संघ, सुधीर बंसल, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट के सचिव  देवप्रकाश वर्मा, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट के संयुक्त सचिव शशांक देशमुख, तोशेन्द्र कुमार वर्मा, मोहम्मद जावेद कुरैशी “व्यायाम शिक्षक सेजस उच्चतर माध्यमिक शाला” रिसाली तथा छत्तीसगढ़ साइकलिंग संघ के पदाधिकारियों आदि ने खिलाड़ियों को बधाइयां तथा शुभकामनाएं दीं।

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक… सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश

गुम मोबाइल की तलाश में दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 201 मोबाइल बरामद

एमपीएमएससी मेंस सीनीयर वुमेंस टी 20 : छत्तीसगढ़ महिला टीम की चौथी जीत, झारखंड को 7 विकेट से हराया

जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय रहते करें आवश्यक कार्रवाई – कलेक्टर रोक्तिमा यादव

कोरबा में चलती मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट के सिर पर लगी चोट… आरोपी फरार

Mohan Rao September 11, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एमपीएमएससी मेंस सीनीयर वुमेंस टी 20 : छत्तीसगढ़ महिला टीम की चौथी जीत, झारखंड को 7 विकेट से हराया
Next Article गुम मोबाइल की तलाश में दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 201 मोबाइल बरामद

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?