ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरबा में चलती मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट के सिर पर लगी चोट… आरोपी फरार
Share
Notification Show More
Latest News
बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम
सोलर वेंडर के रूप मे कराया पंजीयन, छतो पर लगा रही सोलर पैनल
September 12, 2026
आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल हुए शामिल
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल रमेन डेका
September 12, 2026
shreekanchanpath 329 # 12 September 2026
September 12, 2026
निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन
निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन, मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन BOCW शुरू
September 12, 2026
टीस की संवेदनाओं से ‘हण्डा’ के लोक रंग तक, रंग परब का यादगार समापन
September 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkorba

कोरबा में चलती मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट के सिर पर लगी चोट… आरोपी फरार

By Mohan Rao Published September 11, 2026
Share
SHARE

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र चलती मालगाड़ी पर पथराव का मामला सामने आया है। दीपका रेलवे क्रॉसिंग पर चलती मालगाड़ी के इंजन पर बदमाशों ने पथराव कर दिया, जिसमें लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। लोको पायलट के सिर पर चोट आई है। पथराव करने के बाद बदमाश भाग गए। इस  घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

जानकारी के अनुसार कोरबा रेलवे कॉलोनी निवासी लोको पायलट सुनील कुमार मालगाड़ी लेकर गेवरा खदान कोयला लोड करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही मालगाड़ी दीपका रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, तभी अचानक अज्ञात लोगों ने इंजन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पथराव से इंजन के दरवाजे का कांच टूट गया और पत्थर सीधे लोको पायलट सुनील कुमार के सिर पर लगा। इससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

हादसे के बाद चलती मालगाड़ी को तत्काल रोकना पड़ा। घायल लोको पायलट ने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल पायलट को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस घटना के बाद काफी समय तक मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही, जिससे रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। रेलवे प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि रेलवे क्रॉसिंग के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

You Might Also Like

सोलर वेंडर के रूप मे कराया पंजीयन, छतो पर लगा रही सोलर पैनल

डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल रमेन डेका

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन, मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन BOCW शुरू

टीस की संवेदनाओं से ‘हण्डा’ के लोक रंग तक, रंग परब का यादगार समापन

छत्तीसगढ़ में भूमि उपयोग नियमों में बड़ा बदलाव, Negative List आधारित व्यवस्था अपनाने की पहल

Mohan Rao September 11, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पांच दिन काम की मांग को लेकर हड़ताल पर बैंक कर्मी, सोमवार तक बंद रहेंगे बैंक
Next Article अवैध एवं मिलावटी शराब के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय रहते करें आवश्यक कार्रवाई – कलेक्टर रोक्तिमा यादव

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?