ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर शर्मा ने पीएम सूर्यघर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा
Share
Notification Show More
Latest News
एमपी के सागर की घटना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, आबकारी विभाग ने शुरू की जांच
September 9, 2026
भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री साय
September 9, 2026
नारी शक्ति और युवा नवाचार से बनेगा नया छत्तीसगढ़- राज्यपाल डेका
September 9, 2026
बैंकर्स को ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
कलेक्टर शर्मा ने पीएम सूर्यघर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा
September 9, 2026
गटर में मिला नवजात का शव, सेक्टर-2 में सफाई के दौरान कर्मियों ने देखी… जांच में जुटी पुलिस
September 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedMahasamund

कलेक्टर शर्मा ने पीएम सूर्यघर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा

By Poonam Patel Published September 9, 2026
Share
बैंकर्स को ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
बैंकर्स को ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
SHARE

गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने योजना के लाभों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सोलर रूफटॉप लगाने से घरेलू बिजली की आवश्यकता को सौर ऊर्जा से पूरा करने के साथ बिजली के खर्च में भी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने योजना के तहत मिलने वाले अनुदान एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने से ऊर्जा की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समय पर निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित बैंकर्स को निर्देशित किया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्राप्त ऋण प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक परिवार अपने घरों में सोलर रूफटॉप स्थापित कर योजना का लाभ उठा सकें। कलेक्टर ने बैंकर्स से कहा कि योजना के संबंध में हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं ऋण प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी भी उपलब्ध कराएं, जिससे आवेदन करने वाले हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने संबंधित वेंडर्स को सोलर रूफटॉप स्थापना में निर्धारित मानकों का पालन करते हुए उच्च गुणवत्ता के सोलर पैनल एवं उपकरण लगाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि सोलर सिस्टम की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए तथा हितग्राहियों को बेहतर एवं टिकाऊ प्रणाली उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने वेंडर्स को निर्धारित समय-सीमा में सोलर रूफटॉप स्थापना का कार्य पूर्ण करने तथा हितग्राहियों को स्थापना एवं रखरखाव के संबंध में आवश्यक जानकारी देने के निर्देश भी दिए। इसी तरह उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को जिले में विशेष अभियान चलाकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करने कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में योजना के लाभों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने, पात्र हितग्राहियों को आवेदन के लिए प्रोत्साहित करने तथा योजना के क्रियान्वयन की नियमित रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर, नवीन भगत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

एमपी के सागर की घटना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, आबकारी विभाग ने शुरू की जांच

भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री साय

नारी शक्ति और युवा नवाचार से बनेगा नया छत्तीसगढ़- राज्यपाल डेका

गटर में मिला नवजात का शव, सेक्टर-2 में सफाई के दौरान कर्मियों ने देखी… जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ : 09 सितंबर से 08 अक्टूबर तक जिले में होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

Poonam Patel September 9, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गटर में मिला नवजात का शव, सेक्टर-2 में सफाई के दौरान कर्मियों ने देखी… जांच में जुटी पुलिस
Next Article नारी शक्ति और युवा नवाचार से बनेगा नया छत्तीसगढ़- राज्यपाल डेका

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?