ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: योग को जन-जन और गांव-गांव तक पहुंचाने योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल का प्रवास दौरा शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedKanker

योग को जन-जन और गांव-गांव तक पहुंचाने योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल का प्रवास दौरा शुरू

By Mohan Rao
Published: September 1, 2026
Share
SHARE

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर, हाटकर्रा एवं कोरर ग्राम में योग विषय पर परिचर्चा एवं बैठक

कांकेर। छत्तीसगढ़ में योग को जन-जन और प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ योग आयोग, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल का प्रवास दौरा प्रारंभ हो गया है। प्रवास के प्रथम चरण में जिला कांकेर के भानुप्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत हाटकर्रा एवं कोरर ग्राम में योग विषय पर परिचर्चा, बैठक एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों, ग्रामवासियों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि समाज और देश में सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से करनी होगी। उन्होंने कहा कि अगर हम बदलेंगे, तो देश बदलेगा। क्रोध, पश्चाताप और मानसिक तनाव जैसी स्थितियां मनुष्य के भीतर ही उत्पन्न होती हैं और योग के माध्यम से व्यक्ति अपने मन, विचार एवं जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। अग्रवाल ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, अनुशासन और सकारात्मक सोच का माध्यम है। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वास्थ्य को लेकर संकल्प लेने तथा योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

मोबाइल का उपयोग सही दिशा में हो
छात्रों को संबोधित करते हुए संजय अग्रवाल ने वर्तमान समय में मोबाइल के बढ़ते उपयोग पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोबाइल और तकनीक स्वयं गलत नहीं हैं, लेकिन उनका उपयोग किस दिशा में किया जा रहा है, यह महत्वपूर्ण है। आज लोग कई बार वस्तु के आकर्षण पर अधिक ध्यान देते हैं, जबकि उसकी उपयोगिता और सही उद्देश्य को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जन्म ईश्वर की चाह है, लेकिन मनुष्य से ईश्वरत्व की ओर बढऩा स्वयं मनुष्य के हाथ में है। इसके लिए विचारों, व्यवहार और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आवश्यक है।

पहले ऋषिपुत्र थे, आज शीशी पुत्र होते जा रहे हैं
अपने सहज और हास्यपूर्ण अंदाज में संजय अग्रवाल ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर गंभीर संदेश देते हुए कहा कि पहले यह भारत देश था, जहां लोग ऋषिपुत्र थे, आज लोग शीशी पुत्र होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे की जकडऩ से समाज को मुक्त करना आज बड़ी आवश्यकता है। युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से शरीर के साथ-साथ मन को भी मजबूत बनाया जा सकता है और यही स्वस्थ एवं संस्कारवान समाज की नींव है।

हर ग्राम में योग वाटिका और बस्तर में योग शिक्षकों की योजना
श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा योग को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के प्रत्येक ग्राम में योग वाटिका विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। साथ ही बस्तर क्षेत्र में 1,800 योग शिक्षकों की नियुक्ति की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है, जिससे दूरस्थ अंचलों में भी लोगों को नियमित योग प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से वेलनेस सेंटर विकसित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा बीमारियों से बचाव के लिए योग, प्राकृतिक एवं समग्र स्वास्थ्य पद्धतियों को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, गायत्री परिवार के सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने योग, स्वास्थ्य, नशामुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े विषयों पर चर्चा की। श्री संजय अग्रवाल ने सभी से योग को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर इसे घर-घर और जन-जन की दिनचर्या बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को स्वस्थ, निरोगी और नशामुक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है और इस दिशा में योग आयोग निरंतर कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम में ये प्रमुख लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रजामंडल संरक्षक भोला राम, प्रजामंडल अध्यक्ष दुलार राम नायक, गायत्री परिवार जिला प्रमुख शिव प्रसाद कोरेम, जिला पंचायत सदस्य कांकेर देवेंद्र टेकाम, ग्राम पटेल कुंवल सिंह दर्री, सरपंच सुनीता टेकाम, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर बस्तर विभाग कार्यवाह  भावेराव साहू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल प्रमुख अरुण ताम्रकार, गायत्री परिवार सदस्य संपत राम सोनवानी, परगना देव प्रमुख नारद पटेल, जनपद सदस्य  सरोज मरकाम, नारी जागरण प्रमुख विकासखंड भानुप्रतापपुर  शांति पटेल, पूर्व जनपद सदस्य भानुप्रतापपुर  पंचमी राम नायक एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष रामचरण कोरेम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, गायत्री परिवार के सदस्य एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

winter season: हर महिला के पास जरूर होनी चाहिए ये 5 विंटर जैकेट…
सौतेले पिता की बेरहमी, चार साल के मासूम बेटे को जमीन पर पटक कर मारा, अब जीवन भर सड़ेगा जेल में
लद्दाख से नजरें नहीं हटाएगा भारत, सर्दी में भी डटी रहेगी इंडियन आर्मी
भारत बंद का अह्वान: दुर्ग-भिलाई के रेलवे स्टेशनों पर कड़ी चौकसी, अग्निपथ योजना के विरोध में जिले में हाई एलर्ट
20 लाख से होगा वार्ड 6 की प्रमुख सड़क का डामरीकरण, जर्जर हो चुकी डामर सड़कों के लिए 3 करोड़ से हो रहे कार्य: वोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़
Next Article कामधेनु विश्वविद्यालय में प्राध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया तत्काल रोकने की मांग

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?