ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजेश दवे को बीसीसीआई ने दी बड़ी जिम्मेदारी, महिला टी 20 एशिया कप संभलेंगे भारतीय टीम का प्रबंधन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipurSports

राजेश दवे को बीसीसीआई ने दी बड़ी जिम्मेदारी, महिला टी 20 एशिया कप संभलेंगे भारतीय टीम का प्रबंधन

By Mohan Rao
Published: August 26, 2026
Share
SHARE

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव तथा रणजी खिलाडी राजेश दवे को आगामी महिला टी 20 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। महिला टी 20 एशिया कप 2026 दिनांक 28 अगस्त 2026 से 13 सितंबर 2026 तक दुबई अंर्तराश्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, संयुक्त अरब अमिरात में आयोजित किया जायेगा। प्रतियोगिता में भारतीय टीम ग्रुप ए में पाकिस्तान, हांग कांग तथा थाईलैंड के विरुद्ध 30 अगस्त से अपना अभियान प्रारंभ करेगी।

इसके पूर्व भी 2019 में श्री दवे ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर के रुप में आस्ट्रेलीया में सेवाएं दी हैं। राजेश दवे का क्रिकेट प्रशासन और टीम प्रबंधन में लंबा अनुभव भारतीय महिला टीम के लिए एक महत्वपूर्ण सहयोग साबित होगा। उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल से टीम को टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलेगी।श्री दवे की नियुक्ति से टीम को सुदृढ़ मार्गदर्शन और प्रेरणा प्राप्त होगी। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारीयों ने श्री दवे को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनायें दी है तथा विश्वास व्यक्त किया है कि राजेश दवे के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करेगी और देश का गौरव बढ़ाएगी।

महिला टी 20 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम का कार्यक्रम

  • दिनांक 30 अगस्त 2026 – भारत विरुद्ध थाईलैंड
  • दिनांक 03सितंबर 2026 – भारत विरुद्ध हांक कांग
  • दिनांक 05 सितंबर 2026 – भारत विरुद्ध पाकिस्तान
  • 10 एवं 11 सितंबर को प्रतियोगिता के सेमी फाइनल
  • 13 सितंबर 2026 को फाइनल मैच खेला जाएगा।
गाड़ी खड़ी कर पेट्रोल लेने गया था पिता, जब लौटा तो सड़क पर पड़ी थी चार साल के बेटे की लाश
भाजपा विधायक दीपेश साहू पर जानलेवा हमला, पेट्रोल से भरी बोतल फेंकी, एक युवक घायल
Bhilai Breaking : देवभोग पार्लर में चोरी, दुकान के छत की सीट काटकर घुसे चोर…. कैश- मोबाइल के साथ सिगरेट व चॉकलेट पार
रायपुर निगम में मेयर इन काउंसिल की घोषणा, नए व पुराने पार्षदों बनाया समीकरण
महाराष्ट्र में कोरोना: सीएम ठाकरे का लॉकडाउन से इनकार…. बुधवार से पूरे राज्य में धारा 144
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को देशभर में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’
Next Article ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?