ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री आवास योजना ने घुरा राम के घर को बनाया आशियाने के साथ आय का केंद्र
Share
Notification Show More
Latest News
नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार
October 6, 2026
नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव
October 6, 2026
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन
October 6, 2026
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
October 6, 2026
बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रधानमंत्री आवास योजना ने घुरा राम के घर को बनाया आशियाने के साथ आय का केंद्र

By Poonam Patel Published August 21, 2026
Share
पक्की छत के साथ मिली आजीविका की नई राह
पक्की छत के साथ मिली आजीविका की नई राह
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के जीवन में केवल पक्की छत ही नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की नई राह भी लेकर आ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से जशपुर जिले के अनेक परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। तपकरा निवासी घुरा राम की कहानी इसी बदलाव की प्रेरक मिसाल है।

कभी घुरा राम अपने परिवार के साथ छोटे से कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे। बारिश के दिनों में टपकती छत और मौसम की मार के बीच परिवार को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सुरक्षित और पक्के मकान का सपना आर्थिक परिस्थितियों के कारण दूर दिखाई देता था।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जब घुरा राम को पक्के मकान की स्वीकृति मिली, तो उनके जीवन में बदलाव की नई शुरुआत हुई। शासन से मिली सहायता से उन्होंने अपना पक्का घर तैयार किया। आज उनका परिवार अपने सुरक्षित और सुविधाजनक आवास में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है।

घर बना आत्मनिर्भरता का आधार

घुरा राम के लिए उनका नया मकान केवल रहने का सुरक्षित ठिकाना नहीं है। उन्होंने इसी मकान में अपनी छोटी-सी दुकान शुरू कर ली है। दुकान से उन्हें नियमित आय का साधन मिल रहा है और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल रही है।

इस तरह प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला मकान उनके लिए आवास के साथ आजीविका का केंद्र भी बन गया है। पक्की छत ने जहां परिवार को मौसम की परेशानियों से सुरक्षा दी, वहीं उसी छत के नीचे शुरू हुई दुकान ने उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया। घुरा राम बताते हैं कि पहले कच्चे मकान में रहते हुए हर मौसम चिंता का कारण बन जाता था। अब अपना पक्का घर होने से परिवार सुरक्षित और निश्चिंत है। घर में दुकान शुरू होने से आमदनी का जरिया भी मिला है। वे कहते हैं कि सरकार की योजना ने उन्हें केवल रहने के लिए मकान नहीं दिया, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर भी दिया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना की यही व्यापक सार्थकता है कि यह जरूरतमंद परिवारों को केवल पक्के आशियाने तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उन्हें बेहतर जीवन, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने का आधार प्रदान करती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की योजनाएं जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में ऐसे परिवारों के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिख रही हैं।

You Might Also Like

नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार

नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन

अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी

Poonam Patel August 21, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ’लखपति दीदियों की आजीविका डबरियों से बढ़ेगी अतिरिक्त आय’ ’ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया संबल, कोरिया में 174 किसानों को मिले 1020 बैग उन्नत मत्स्य बीज’
Next Article महिलाओं के नाम पर मुद्रा व पर्सनल लोन लेकर रकम हड़पी, समूह में कराया निवेश… आरोपिया गिरफ्तार
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?