ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी

By Poonam Patel
Published: August 20, 2026
Share
सुदूर ग्राम कड़ेनार में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का मिला लाभ
सुदूर ग्राम कड़ेनार में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का मिला लाभ
SHARE

रायपुर। माओवाद मुक्त होने के बाद अब कोंडागांव जिले के अंतिम छोर तक विकास की रोशनी पहुंच रही है। जिले के सुदूर अंचल में स्थित ग्राम कड़ेनार में कभी माओवाद के प्रभाव के कारण पहुंचना कठिन था, लेकिन अब सुरक्षा और प्रशासनिक पहुंच बढ़ने के साथ इन क्षेत्रों में विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और आवश्यक शासकीय सेवाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम कड़ेनार में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कड़ेनार सहित आश्रित ग्राम मदोड़ा, बेचा एवं कीलम के ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके गांव के समीप ही उपलब्ध कराया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं के लिए जिला एवं विकासखंड मुख्यालय तक आने-जाने की कठिनाई से राहत दिलाना तथा एक ही स्थान पर अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।

शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत 18 लोगों के नवीन आधार कार्ड बनाए गए तथा 24 लोगों का बायोमेट्रिक अपडेट किया गया। पंचायत विभाग द्वारा 72 नए जॉब कार्ड बनाए गए और 41 जॉब कार्ड का ई-केवाईसी किया गया। श्रम विभाग द्वारा 62 श्रमिकों का पंजीयन किया गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 33 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। डाक विभाग द्वारा 12 बैंक खाता खोले गए और नये खाता खोलने हेतु 32 लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए।

इसी प्रकार राजस्व विभाग द्वारा ग्रामीणों से जाति प्रमाण पत्र के 72 और निवास प्रमाण पत्र के 35 आवेदन लिए गए। खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए 144 आवेदन तथा 05 नवीन राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही बिहान के तहत 11 व्यक्तिगत खाता, 01 सामूहिक खाता और 05 नये समूह का गठन किया गया। इस तरह शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हुईं और उन्हें शासकीय योजनाओं से जुड़ने में सुविधा मिली।

दिव्यांगजनों को मिला सहायक उपकरणों का सहारा

शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 08 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इनमें 02 व्हीलचेयर, 02 बैसाखी और 04 छड़ी शामिल हैं। सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों को दैनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी। हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन उपकरणों से उनकी दैनिक गतिविधियां अधिक सुगम होंगी।

शिविर से लाभान्वित ग्रामीण शारदा कोर्राम ने बताया कि उनका आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बन पाया था, लेकिन गांव में आयोजित शिविर में आसानी से उनका कार्ड बन गया। अब आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आयुष्मान योजना के तहत निर्धारित सीमा तक निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

ग्राम कड़ेनार में आयोजित यह शिविर शासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत जिले के अंतिम छोर पर निवासरत प्रत्येक व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। गांव के समीप ही विभिन्न सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों को समय और श्रम की बचत हुई तथा योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया भी सरल और सुगम बनी।

इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ अविनाश भोई के निर्देशन में जनपद पंचायत कोण्डागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उत्तम महोबिया, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे बहुविभागीय शिविरों के माध्यम से दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संकल्प-समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़
शहीद पूर्णानंद साहू को मरणोपरांत अदम्य साहस एवं वीरता के लिए राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से किया सम्मानित
Big Breaking : कोहली के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, चार विकेट से जीता महा मुकाबला
Gustakhi Maaf: सड़क हादसे, मुफ्त इलाज और टाइम मैनेजमेंट
तीसरी लहर पड़ी कमजोर, नए मामलों में कमी पर डरा रहा मौतों का आंकड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग 25 अगस्त से प्रारंभ होगी बी.एस.सी. (कृषि) काउंसलिंग के तहत अभ्यर्थियों को महाविद्यालय और सीट आबंटित
Next Article सेवा डेरा ने बदली बस्तर अंचल की ग्रामीण महिलाओं की राह सेवा डेरा ने बदली बस्तर अंचल की ग्रामीण महिलाओं की राह

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?