ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से बेटियों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी
Share
Notification Show More
Latest News
मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील
October 5, 2026
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा
October 5, 2026
कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
October 5, 2026
सिंगापुर की Energy Capital Global छत्तीसगढ़ में करेगी AI-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में 41750 करोड़ का निवेश
October 5, 2026
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च की अपनी नई ब्रांड पहचान 'हर कल आसान'
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च की अपनी नई ब्रांड पहचान ‘हर कल आसान’
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedSurajpur

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से बेटियों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

By Poonam Patel Published August 18, 2026
Share
‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से बेटियों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी
‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से बेटियों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी
SHARE

रायपुर। प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत सूरजपुर जिले के विकासखंड रामानुजनगर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परशुरामपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बालिकाओं के अधिकार, महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों, शासन की योजनाओं तथा हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।

कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच निबंध लेखन एवं नारा लेखन प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

जागरूकता सत्र में घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, मासिक धर्म स्वच्छता तथा बाल विवाह जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। बाल विवाह से होने वाले सामाजिक एवं व्यक्तिगत दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकने के लिए जागरूक रहने और इसकी सूचना संबंधित माध्यमों तक पहुंचाने की समझाइश दी गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को 1098, 181, 112 एवं 1930 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। आपात स्थिति, महिला एवं बाल सुरक्षा, घरेलू हिंसा अथवा साइबर अपराध से संबंधित परेशानी होने पर इन सेवाओं के माध्यम से सहायता एवं शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

इस अवसर पर नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना एवं सखी वन स्टॉप सेंटर सहित महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं तथा सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की कैरियर काउंसलिंग भी की गई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करने, उच्च शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी रखने तथा बेहतर करियर के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जागरूकता संबंधी ब्रोशर का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के महिला सशक्तिकरण हब से वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ फरजाना, जेंडर विशेषज्ञ पूनम राजवाड़े, साइबर सेल से रॉय सिंह, विद्यालय के प्राचार्य चन्द्र विजय सिंह, नरेन्द्र कुमार शुक्ला, श्वेता, मीथिला राजवाड़े, बाल साय चक्रधर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा

कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार

सिंगापुर की Energy Capital Global छत्तीसगढ़ में करेगी AI-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में 41750 करोड़ का निवेश

बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, लाइब्रेरी से लौट रही थी युवती… आरोपी फरार

Poonam Patel August 18, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ​ छत्तीसगढ़ में मानसून : अब तक प्रदेश में 731.3 मिमी वर्षा दर्ज,  गरियाबंद-महासमुंद में मौसम मेहरबान
Next Article शिवमहापुराण कथा के पहले ही दिन रीवा व गोरखपुर की सात संदिग्ध महिलाएं चढ़ी पुलिस के हत्थे
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?