ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर रिटायर्ड बीएसपी कर्मी से लाखों की ठगी, एमपी से पकड़ाया शातिर
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर
September 29, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला
September 29, 2026
शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन
स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर रिटायर्ड बीएसपी कर्मी से लाखों की ठगी, एमपी से पकड़ाया शातिर

By Mohan Rao Published August 14, 2026
Share
SHARE

भिलाई। बीएसपी के रिटायर्ड कर्मचारी को ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ठगने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने बैतूल मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। शातिर ने बीएसपी कर्मी से 45.18 लाख रुपए निवेश के नाम पर ठग लिए। इस मामले में शिकायत होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पंजीयन शुल्क, ट्रेडिंग निवेश, मार्जिन राशि, क्रॉस बॉर्डर ट्रांजेक्शन एवं टैक्स के नाम पर लगातार राशि जमा कराई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बैंक की चेकबुक, आधार कार्ड एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर पूछताछ शुरू की है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल इस मामले में सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 10 मार्च 2026 को फेसबुक पर ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं निवेश संबंधी विज्ञापन देखा गया। विज्ञापन के माध्यम से संपर्क करने वाले व्यक्तियों द्वारा स्वयं को निवेश एवं ऑनलाइन ट्रेडिंग से संबंधित संस्था का प्रतिनिधि बताकर अधिक लाभ का लालच दिया गया। आरोपियों द्वारा प्रार्थी से पंजीयन शुल्क, ट्रेडिंग निवेश एवं मार्जिन राशि सहित अन्य शुल्क के नाम पर विभिन्न तिथियों में अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन राशि जमा कराई गई। प्रार्थी द्वारा कुल 45,18,998 जमा किए जाने के बाद जब राशि वापस मांगी गई, तो आरोपियों द्वारा क्रॉस बॉर्डर ट्रांजेक्शन, टैक्स एवं अन्य शुल्क के नाम पर अतिरिक्त राशि की मांग की गई। इस पर प्रार्थी को साइबर ठगी का संदेह हुआ।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण में तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रांजेक्शन एवं उपलब्ध डिजिटल जानकारी का विश्लेषण करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पहचान की गई तथा उसकी तलाश कर मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से आरोपी विशाल नागले को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता एवं ठगी की राशि के संबंध में विवेचना जारी है।

आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया पर ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं निवेश में अधिक लाभ का लालच देने वाले विज्ञापन के माध्यम से संपर्क कर स्वयं को संबंधित संस्था का प्रतिनिधि बताया गया। इसके बाद प्रार्थी को विभिन्न शुल्क एवं निवेश के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में राशि जमा करने के लिए प्रेरित किया गया। राशि वापस मांगने पर अतिरिक्त शुल्क एवं टैक्स के नाम पर पुनः राशि की मांग की गई। उक्त प्रकरण में थाना भिलाई नगर पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रांजेक्शन एवं डिजिटल जानकारी का विश्लेषण कर आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना भिलाई नगर में पदस्थ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग, शेयर बाजार एवं निवेश में अधिक लाभ का लालच देने वाले सोशल मीडिया विज्ञापनों, व्हाट्सऐप संदेशों अथवा अनजान व्यक्तियों के झांसे में आकर राशि जमा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, संबंधित बैंक को सूचित करें तथा नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं। साइबर अपराध की सूचना में देरी न करें, क्योंकि समय पर सूचना मिलने से राशि को सुरक्षित कराने एवं अपराध की जांच में सहायता मिलती है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

Mohan Rao August 14, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, युवा और बच्चों ने लिया हिस्सा वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा जशपुर, स्वतंत्रता दौड़ में उमड़ा जनसैलाब
Next Article दर्दनाक हादसा: 17 गौवंशों की मौत से भड़का आक्रोश, गौसेवकों ने किया चक्का जाम, घटों तक यातायात रहा प्रभावित दर्दनाक हादसा: 17 गौवंशों की मौत से भड़का आक्रोश, गौसेवकों ने किया चक्का जाम, घटों तक यातायात रहा प्रभावित

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?