ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग का सख्त, दो दिन में 4 वाहन जब्त, 69.32 लाख का वसूला जुर्माना
Share
Notification Show More
Latest News
भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ
October 13, 2026
खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी
October 13, 2026
नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariFeaturedRaipur

अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग का सख्त, दो दिन में 4 वाहन जब्त, 69.32 लाख का वसूला जुर्माना

By Mohan Rao Published July 14, 2026
Share
SHARE

​रायपुर। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग, पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें सख्त जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई कर रही हैं। अवैध सामग्री (रेत, गिट्टी आदि), भारी वाहन (डंपर, हाईवा, ट्रैक्टर) और मशीनें (जेसीबी) जब्त करने के साथ-साथ भारी अर्थदंड वसूला जाता है और एफआईआर दर्ज की जाती है। अवैध रूप से खनिज ले जाते पाए जाने पर खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम के तहत वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्यवाही की जाती है।

धमतरी जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग के उड़नदस्ता दल ने पिछले दो दिनों में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए अवैध रेत परिवहन में लिप्त 4 बड़े वाहनों को जप्त किया है। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष में अब तक नियमों का उल्लंघन करने वालों से करीब 70 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।

​शिकायत मिलते ही एक्शन में अमला, इन गांवों में दी दबिश
खनिज विभाग को लगातार क्षेत्र में अवैध परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई की गई। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 12 और 13 जुलाई को जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान उड़नदस्ते ने ​ग्राम सारंगपुरी,​खरेंगा,​अमेठी,​सरगी-दोनर,​पाहंदा और आसपास के इलाकों की घेराबंदी की। ​जांच के दौरान अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर 4 वाहनों को रंगे हाथों पकड़ा गया। इन सभी जप्त वाहनों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के कड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर अर्थदण्ड की कार्रवाई की जा रही है।

​वित्तीय वर्ष 2026-27 में  239 मामलों में कार्रवाई
​खनिज माफियाओं के खिलाफ धमतरी प्रशासन का यह अभियान कितना सख्त है, इसका अंदाजा विभाग द्वारा जारी चालू वित्तीय वर्ष के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। 13 जुलाई 2026 तक ​कुल 239 प्रकरण दर्ज किया गया,जिसमें अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण शामिल है। ​इन प्रकरणों  में 69 लाख 32 हजार 683 रुपये जुर्माना किया गया।​जुर्माने की राशि शासकीय खनिज मद में जमा कराकर प्रकरणों का निराकरण (प्रशमन) कर दिया गया है।

आगे और तेज होगी कार्रवाई
खनिज विभाग ने साफ कर दिया है कि जिले में प्राकृतिक संपदा की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, उड़नदस्ता दल द्वारा पूरे जिले में नियमित रूप से पैनी नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ और भी सख्त और दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।

You Might Also Like

भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ

खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी

सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा

Mohan Rao July 14, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जनहानि रहित मामलों की होगी साप्ताहिक समीक्षा, लंबित न्यायालयीन मामलों में भी तेज होगी प्रक्रिया
Next Article जेलों में बंदियों के पुनर्वास की दिशा में प्रभावी पहल, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई राह

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?