ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विश्व हाथी दिवस पर हाथी संरक्षण और सुरक्षित सह-अस्तित्व का दिया संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

विश्व हाथी दिवस पर हाथी संरक्षण और सुरक्षित सह-अस्तित्व का दिया संदेश

By Poonam Patel
Published: August 13, 2026
Share
‘गज संकेत’ ऐप का शुभारंभ, हाथी मित्र दल को टी-शर्ट और टॉर्च वितरित
‘गज संकेत’ ऐप का शुभारंभ, हाथी मित्र दल को टी-शर्ट और टॉर्च वितरित
SHARE

रायपुर। विश्व हाथी दिवस हाथियों के प्राकृतिक आवास की रक्षा, शिकार को रोकने और मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए दुनिया भर में जागरूकता फैलाता है। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र में हाथी संरक्षण, हाथी-मानव द्वंद्व की रोकथाम और जन- जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाथियों के कारण जनहानि से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

जिला प्रशासन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और वन विभाग ने हाथी-मानव द्वंद्व से प्रभावित परिवारों को हरसंभव  सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही प्रभावित परिवारों को रोजगार और आजीविका के साधनों से जोड़ने तथा पात्र मामलों में शासन के प्रावधानों के अनुसार समय पर मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की बात कही गई।

हाथी और मानव दोनों की सुरक्षा है प्राथमिकता

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि हाथियों और लोगों की सुरक्षा प्रशासन और वन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इंसानों और हाथियों के बीच बढ़ते टकराव को कम करने के लिए सकारात्मक विकल्प तलाशना है l उन्होंने कहा कि हाथी-मानव द्वंद्व को कम करने के लिए प्रशासन, वन विभाग, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि हाथियों की जानकारी तुरंत वन विभाग को दें, हाथियों के पास न जाएं और उन्हें किसी भी तरह से परेशान न करें।

‘गज संकेत’ ऐप से मिलेगी समय पर जानकारी

वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी और गश्त की जा रही है। कार्यक्रम में ‘गज संकेत’ ऐप का शुभारंभ किया गया। इस ऐप के माध्यम से हाथियों की उपस्थिति और गतिविधियों की जानकारी तुरंत साझा की जा सकेगी, जिससे समय पर सतर्कता और आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

हाथी मित्र दल का किया गया सम्मान

हाथी-मानव द्वंद्व की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले हाथी मित्र दल के सदस्यों को टी-शर्ट और टॉर्च वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हाथियों और लोगों के बीच सुरक्षित सह-अस्तित्व को बढ़ावा देना, जनहानि की घटनाओं को कम करना और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में कलेक्टर विजय दयाराम के., वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत, वन सभापति राधा रैदास, जनप्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और हाथी मित्र दल के सदस्य उपस्थित रहे l

11 साल में तीन ब्रेन स्ट्रोक के बाद भी महिला ने नहीं हारी हिम्मत, स्वस्थ्य होकर लौटी
Big news : शादी समारोह से लौट रहे युवक की घात लगाए बैठे नक्सलियों ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
अब शहरों  से ही नहीं, गांव से भी तैयार हो रहे उद्यमी, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में महिला उद्यमी चला रहीं बेकरी
यूनियन चुनाव: बीएमएस बनी बीएसपी की मान्यता प्राप्त यूनियन
अब अमेरिका को भी आंखें दिखाने लगा तालिबान, 31 अगस्त तक सेना के नहीं लौटने पर दी अंजाम भुगतने की धमकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पेयजल के लिए अब तय नहीं करनी पड़ती दूरी, जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर पेयजल के लिए अब तय नहीं करनी पड़ती दूरी, जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर
Next Article दुर्ग भिलाई में ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को जारी होगा क्यूआर कोड, एक क्लिक पर जा सकेंगे पूरी डिटेल

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?