ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विश्व स्तनपान सप्ताह : सुकमा में मातृ-शिशु स्वास्थ्य के लिए विशेष जागरूकता अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

विश्व स्तनपान सप्ताह : सुकमा में मातृ-शिशु स्वास्थ्य के लिए विशेष जागरूकता अभियान

By Poonam Patel
Published: August 9, 2026
Share
मां का दूध शिशु के लिए सबसे उत्तम आहार, स्तनपान को बढ़ावा देने प्रशासन की पहल
मां का दूध शिशु के लिए सबसे उत्तम आहार, स्तनपान को बढ़ावा देने प्रशासन की पहल
SHARE

रायपुर। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए सुकमा जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के मार्गदर्शन में 1 से 7 अगस्त 2026 तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और सेक्टरों में व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

’आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम’

अभियान के दौरान सेक्टर पर्यवेक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने माताओं, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और परिवारों को स्तनपान के महत्व की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि मां का दूध शिशु के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण आहार है।

’पहले घंटे में स्तनपान पर विशेष जोर’

प्रशासन द्वारा माताओं को शिशु के जन्म के पहले एक घंटे के भीतर मां का पहला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) पिलाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही छह माह तक केवल स्तनपान कराने और उसके बाद उचित ऊपरी आहार के साथ दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने की सलाह दी गई।

’इस वर्ष की निर्धारित थीम पर केंद्रित अभियान’

इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम “स्तनपान से सतत जीवन की श्रेष्ठ शुरुआतकृजो कारगर है, उसे और मजबूत करें” रखी गई है। इसी के अनुरूप प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों, परिवारों और समुदाय के बीच बेहतर सहयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया है, ताकि माताओं को स्तनपान के लिए आवश्यक सहयोग और अनुकूल वातावरण मिल सके।

’कुपोषण रोकने और स्वस्थ बचपन की दिशा में प्रयास’

अभियान के तहत माताओं को बीमारी के दौरान भी स्तनपान जारी रखने, बीमारी के बाद अतिरिक्त पोषण देने, छह माह के बाद पौष्टिक और सुपाच्य आहार शुरू करने तथा स्वच्छता बनाए रखने की जानकारी दी गई। गांवों में सामुदायिक बैठकें, जनसंवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सही स्तनपान व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

’स्वस्थ एवं सुपोषित बचपन की मजबूत नींव तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम’

जिला प्रशासन ने कहा कि यह अभियान कुपोषण की रोकथाम, शिशु मृत्यु दर में कमी और स्वस्थ एवं सुपोषित बचपन की मजबूत नींव तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और स्तनपान को बढ़ावा देने में अपना सहयोग दें।

सीएम बघेल कल करेंगे गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 8 करोड़ 3 लाख का भुगतान
पीएम मोदी ने नए संसद भवन का किया भूमिपूजन, कहा- नया संसद भवन आत्मनिर्भर भारत का गवाह बनेगा
विधायक देवेन्द्र ने किया सेक्टर 2 तालाब का सौंदर्यीकरण व खुर्सीपार कॉलेज आडिटोरियम का निरीक्षण… अधिकारियों को दिए यह निर्देश
एसएसबी जवान ने ड्यूटी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, स्पर्श हास्पिटल में इलाज के दौरान हुई मौत
यूट्यूबर विलेज तुलसी में जिला प्रशासन के सहयोग से बना अत्याधुनिक स्टूडियो “हमर फ्लिक्स”, कलेक्टर डॉ भुरे ने किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बच्चों को मिला शिक्षा का नया अवसर 21 वर्षों बाद फिर खुला मेटापारा कोरसागुड़ा का स्कूल
Next Article भिलाई में म्यूल खाताधारकों पर फिर बड़ी कार्रवाई, सुपेला व भिलाई नगर में 13 हुए गिरफ्तार

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?