ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नई पात्र महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन का मौका… जल्द खुलेगा पोर्टल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

नई पात्र महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन का मौका… जल्द खुलेगा पोर्टल

By Mohan Rao
Published: June 25, 2026
Share
SHARE

रायपुर। महतारी वंदन योजना के लिए नई पात्र महिलाओं को आवेदन करने का मौका मिलेगा। राज्य सरकार जल्द ही योजना के तहत नए आवेदकों व वंचित रही महिलाओं के लिए पोर्टल खुलेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि योजना के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री से सहमति मिल चुकी है। विभागीय स्तर पर तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संभावना है कि जल्द ही पोर्टल आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

सरकार चरणबद्ध तरीके से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की योजना बना रही है। पहले चरण में बस्तर संभाग के जिलों में पोर्टल खोला जाएगा। इसके बाद प्रदेश के अन्य संभागों में भी पात्र महिलाओं के लिए पंजीयन और आवेदन की सुविधा शुरू की जाएगी। यह पहल उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगी जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाई थीं या पात्र होने के बावजूद योजना की सूची में शामिल नहीं हो सकी थीं।

नए पंजीयन के माध्यम से उन्हें भी योजना का लाभ मिलने का रास्ता खुलेगा। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना, परिवार में उनकी भागीदारी बढ़ाना और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना है। पोर्टल शुरू होने के बाद इच्छुक महिलाएं निर्धारित दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। विभाग की ओर से आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों को लेकर जल्द विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

Bhilai : महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
रुंगटा कॉलेज में आईटीआई के छात्र से लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिख सॉरी पापा………
सीएम साय ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास और सफलता का संदेश, परीक्षा के लिए कहा- ऑल द बेस्ट
राष्ट्रीय पोषण माह 2021 : अबूझमाड़ के सुदूर अंचलों से लेकर शहरों-कस्बों तक पहुंचा पोषण रथ
गुस्ताखी माफ़: सरगुजा नरेश ने फिर जताया असंतोष
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री साय, स्वास्थ्य सेवाओं व खाद-बीज उपलब्धता पर हुई चर्चा
Next Article साधारण परिवारों के सपनों को मिल रही नई उड़ान, ट्राइबल यूथ हॉस्टल बन रहा प्रतिभाओं का सशक्त मंच सीएम साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?