ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम
Share
Notification Show More
Latest News
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन
September 21, 2026
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
September 21, 2026
स्कूल में स्वास्थ्य जांच के दौरान जन्मजात मोतियाबिंद की पहचान, जगदलपुर में सफल ऑपरेशन
सुकमा की 10 साल की बच्ची के जन्मजात मोतियाबिंद का चिरायु के तहत सफल ऑपरेशन
September 21, 2026
ग्राम पंडरी में जल जीवन मिशन से बदली जिंदगी की तस्वीर
जिस पानी के लिए मीलों चलती थीं महिलाएं, अब साय सरकार में वही जल पहुंच रहा घर की चौखट तक
September 21, 2026
shreekanchanpath 338 # 21 September 2026
September 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

By Poonam Patel Published August 5, 2026
Share
एटीआर मॉड्यूल का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रणाली होगी अधिक प्रभावी
एटीआर मॉड्यूल का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रणाली होगी अधिक प्रभावी
SHARE

रायपुर। पंचायतों में ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा कार्यालय द्वारा एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) मॉड्यूल का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य संपरीक्षा कार्यालय, रायपुर के सात सदस्यीय दल ने प्रतिभागियों को एटीआर मॉड्यूल के संचालन, ऑनलाइन प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया तथा उससे जुड़े तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत स्तर पर प्रतिवेदन प्रणाली को डिजिटल, पारदर्शी एवं जवाबदेही बनाना है।

जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण में जनपद पंचायत महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के पंचायत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में राज्य संपरीक्षा कार्यालय के सहायक संचालक कदम सिंह सिदार सहित अधिकारियों यू.के. कोसरिया, सौरभ तिग्गा, सुमित साहू तथा ज्येष्ठ संपरीक्षक फैजान अहमद ने जिला पंचायत कार्यालय के अशोक चंद्राकर एवं योगेश साहू के सहयोग से प्रतिभागियों को मॉड्यूल के प्रभावी संचालन का प्रशिक्षण दिया।

इस दौरान अधिकारियों ने ऑनलाइन प्रतिवेदन दर्ज करने की प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेखों के संधारण, डेटा की शुद्धता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर जानकारी अपलोड करने के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। प्रतिभागियों को मॉड्यूल का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया तथा उनकी तकनीकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि एटीआर मॉड्यूल के नियमित उपयोग से पंचायत स्तर पर कार्यों की प्रगति का समयबद्ध ऑनलाइन प्रतिवेदन उपलब्ध होगा। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रभावी मॉनिटरिंग, समीक्षा एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी तथा शासन की डिजिटल एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूती मिलेगी। प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रतिभागियों से एटीआर मॉड्यूल का नियमित उपयोग करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया।

You Might Also Like

कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

सुकमा की 10 साल की बच्ची के जन्मजात मोतियाबिंद का चिरायु के तहत सफल ऑपरेशन

जिस पानी के लिए मीलों चलती थीं महिलाएं, अब साय सरकार में वही जल पहुंच रहा घर की चौखट तक

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए दी नसीहत

Poonam Patel August 5, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल परिसर में 500 किलो पनीर जब्त, जांच के के बाद पता चलेगा असली है या नकली रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल परिसर में 500 किलो पनीर जब्त, जांच के के बाद पता चलेगा असली है या नकली
Next Article कैदियों के लिए कई नई सुविधाओं की दी स्वीकृति डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?