भिलाई। सावन की पावन बेला में भिलाई की धरती पर 17 अगस्त से होने जा रहे पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा से पहले सोमवार को कथा स्थल का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय विशेष रूप से उपस्थित रहीं। भूमिपूजन के पश्चात श्री शिवमहापुराण कथा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ भी किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से कथा के सफल, निर्विघ्न एवं मंगलमय आयोजन की प्रार्थना की। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बगता कि महादेव की कृपा और आशीर्वाद से यह दिव्य आयोजन शिवभक्तों के लिए श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक आनंद का अद्भुत संगम बनेगा। उन्होंने बताया कि शिव महापुराण कथा जयंती स्टेडियम, सिविक सेंटर के पास 17 से 23 अगस्त तक होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि शिवमय भिलाई के इस ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन के साक्षी बनें।




