ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई इन बस्तियों में अल सुबह पहुंची पुलिस, दबोचे गए वारंटी, शराब भी जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई इन बस्तियों में अल सुबह पहुंची पुलिस, दबोचे गए वारंटी, शराब भी जब्त

By Mohan Rao
Published: July 26, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने आज भोर होने से पहले खुर्सीपार और जामुल थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस के लगभग 50 अधिकारी – कर्मचारियों की मौजूदगी रही। इस दौरान अवैध शराब जप्त करने के साथ वारंटियों की धरपकड़ एवं संवेदनशील क्षेत्रों रहने वाले में संदिग्ध लोगों व्यापक सत्यापन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के आदेशानुसार प्रातः 04:00 बजे से 08:00 बजे तक थाना खुर्सीपार एवं जामुल क्षेत्र में 50 अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा विशेष चेकिंग अभियान संचालित कर संवेदनशील क्षेत्रों में सघन तलाशी एवं सत्यापन किया गया। थाना खुर्सीपार क्षेत्र की देवार बस्ती में कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 34 पौवा अवैध शराब जप्त कर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 02 स्थायी वारंट एवं 05 गिरफ्तारी वारंटों का तामील किया गया तथा एक गिरफ्तारी वारंटी की मृत्यु होने पर नियमानुसार उसका मृत्यु प्रमाण-पत्र प्राप्त किया गया।नालंदा परिसर के पीछे स्थित अटल आवास सहित संवेदनशील क्षेत्रों में निवासरत व्यक्तियों का सत्यापन, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच एवं अपराध नियंत्रण की दृष्टि से व्यापक चेकिंग की गई।

एडिशनल एसपी शहर शोभराज अग्रवाल के मुताबिक अभियान का उद्देश्य वारंटियों की धरपकड़, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना था। इस विशेष अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर शोभराज अग्रवाल के पर्यवेक्षण में नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रशांत पैकरा,थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक लक्ष्मण केंवट, थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राकेश चंद्रवंशी, थाना प्रभारी नेवई निरीक्षक अनिल पटेल, थाना प्रभारी भिलाई भट्टी निरीक्षक प्रकाश कांत, थाना प्रभारी एसीसीयू निरीक्षक यातायात शाखा, रक्षित केंद्र तथा दोनों थाना क्षेत्रों के कुल 50 अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।

भारत लाया गया मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा , एनआईए ने कराया सफल प्रत्यर्पण
छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी : घर में घुसकर भाई-बहन की हत्या… जांच में जुटी पुलिस
CG Breaking : एक ही रात दो महिलाओं की हत्या, पतियों ने ही उतारा मौत के घाट… दोनों आरोपी गिरफ्तार
मरीजों की सेहत से समझौता नहीं – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
चक्रधर समारोह 2025: काव्य संध्या में गूंजा हास्य, वीर रस और व्यंग्य का संगम, अर्नव चटर्जी की सुमधुर तान भी गूंजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नाबालिग वाहन चालकों पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, पैरेंट्स से भरवाया संकल्प पत्र
Next Article उद्यानिकी विभाग की सहायता से बदली तस्वीर, मल्चिंग तकनीक से मिर्च की खेती में लाखों की आय

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?