ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : सेंट्रल एवेन्यू पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

Breaking News : सेंट्रल एवेन्यू पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत

By Mohan Rao
Published: July 23, 2026
Share
SHARE

भिलाई। बीएसपी टाउनशिप के सेंट्रल एवेन्यू में गुरुवार तड़के सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा तड़के 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। कार सवार दोनों युवक काफी तेज रफ्तार में थे और सेक्टर-10 गुंडिचा मंडप के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गए। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को मरच्यूरी पहुंचाया। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक सेक्टर-6 सड़क 35 के रहने वाले बताए जा रहे हैं। युवकों के नाम दीपक गुप्ता और कौशिक दास बताया जा रहा है।  सुबह 4:00 बजे सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही कार क्रमांक CG 07 MB 5986 पेड़ से जा टकराईं। हादसे में कार में सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नेहरू नगर से वापस लौट रहे थे। तेज रफ्तार कार को कंट्रोल नहीं कर पाए और हादसा हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। दोनों युवकों के शवों को मरच्यूरी रवाना किया गया। वहीं हादसे की सूचना युवकों के परिजनों को दे दी गई है। आरटीओ के रिकार्ड के अनुसार CG 07 MB 5986 सड़क 46 सेक्टर -6 निवासी एस गौरी प्रसाद के नाम पर रजिस्टर्ड है। शुरुआती जांच में कार के भीतर शराब की बोतल व अन्य सामान मिला है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे के समय कार कौन चला रहा था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ड्राइविंग सीट पर कौन था और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार हादसे की एक संभावित वजह मानी जा रही है। फिलहाल भिलाई नगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नौशेरा में पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद
CG Crime : शराब पीने के लिए घर पर रखा धान बेच देता था पिता, नाराज बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या
जिला अस्पताल में सात बच्चों की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
शिकार से पहले धराए शिकारी, पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे जंगल…. वन विभाग की मुस्तैदी से पकड़ाए
असम में बड़ा हादसा: ब्रह्मपुत्र नदी में जोरहट के नीमती घाट पर दो नाव टकराईं, करीब 100 लोग सवार थे, कई लापता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उर्वरक व कीटनाशक के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, दो गोदाम सील… भारी मात्रा में सामग्री जब्त
Next Article मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को खाद-बीज की निर्बाध उपलब्धता, कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?