ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान : महिलाओं व बालिकाओं से संवाद कर किया जागरूक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान : महिलाओं व बालिकाओं से संवाद कर किया जागरूक

By Mohan Rao
Published: July 20, 2026
Share
SHARE

पिंक पेट्रोलिंग टीम ने आयोजित किया जिलेभर में जागरूकता एवं सुरक्षा संवाद का आयोजन

भिलाई। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा जिलेभर में पिंक पेट्रोलिंग अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। उप पुलिस अधीक्षक आकर्षि कश्यप सहित अन्य राजपत्रित अधिकारियों एवं महिला पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिंक पेट्रोलिंग कर महिलाओं एवं बच्चों से संवाद स्थापित किया।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा जिलेभर में “पिंक पेट्रोलिंग अभियान” प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न शहरी थाना क्षेत्रों में डीएसपी आकर्षि कश्यप सहित अन्य राजपत्रित अधिकारियों, महिला उप निरीक्षकों एवं पिंक पेट्रोलिंग टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1091, अभिव्यक्ति ऐप, पॉक्सो अधिनियम एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महिलाओं एवं बच्चों को जागरूक किया गया।

सार्वजनिक स्थलों पर चलाया गया अभियान
अभियान के दौरान मैत्री गार्डन, संडे मार्केट सुपेला, महमरा एनीकट, ट्रैफिक पार्क (सिविक सेंटर) भिलाई नगर सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पिंक पेट्रोलिंग कर महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों से संवाद स्थापित किया गया। उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, पुलिस सहायता सेवाओं एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। पेट्रोलिंग के दौरान महिलाओं एवं बच्चों को डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1091 की जानकारी गई।

अभिव्यक्ति एप व पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी
अभिव्यक्ति ऐप, पॉक्सो अधिनियम, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कर उसके उपयोग के लिए भी प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर नाबालिग बच्चों द्वारा दोपहिया वाहन चलाते पाए जाने पर उन्हें रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा उनके अभिभावकों से अपील की गई कि वे नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में मोटर वाहन चलाने की अनुमति न दें।

अभियान उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा
दुर्ग पुलिस द्वारा संचालित पिंक पेट्रोलिंग अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना विकसित करना, उन्हें कानून एवं पुलिस सहायता तंत्र से जोड़ना तथा सार्वजनिक स्थलों पर असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। उक्त अभियान में DSP आकर्षि कश्यप सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों की महिला उप निरीक्षक (PSI), पिंक पेट्रोलिंग टीम, संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस स्टाफ की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस को दें संदिग्ध गतिविधि की सूचना
दुर्ग पुलिस सभी महिलाओं, बालिकाओं एवं आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, पीछा करना, महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1091 अथवा निकटतम पुलिस थाना को दें। अभिव्यक्ति ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करें तथा अपने परिवार एवं परिचितों को भी इसके प्रति जागरूक करें। साथ ही सभी अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि नाबालिग बच्चों को किसी भी स्थिति में दोपहिया अथवा अन्य मोटर वाहन चलाने न दें तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

Fraud in Durg : मोबाइल पर AnyDesk इंस्टॉल कराया और खाते से उड़ा लिए 73 हजार रुपए… जालसाज ने ऐसे की ठगी
मां के सामने जवान बेटा और पति कटे ट्रेन से, दोनों को खून से लथपथ देख बदहवास महिला चिल्लाते रही, दोनों की मौत
IPL- 2021: सनराइजर्स हैदराबाद ने वॉर्नर से छीनी कप्तानी, इस खिलाड़ी को मिली कमान
प्रदूषण पर रोकथाम करने प्रभावी कार्रवाई करें उद्योग प्रबंधन, प्रशासन रात को भी स्थिति की करेगा मानिटरिंग-ताम्रध्वज साहू
सभी सरकारी अस्पतालों में सिकलसेल की नि:शुल्क जांच, दवाईयों एवं परामर्श की सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कबीरधाम में इसी सत्र से मेडिकल की 50 सीटों पर शुरू होगी पढ़ाई, 2027 तक तैयार होगा कॉलेज
Next Article मुख्यमंत्री साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?