ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कबीरधाम में इसी सत्र से मेडिकल की 50 सीटों पर शुरू होगी पढ़ाई, 2027 तक तैयार होगा कॉलेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

कबीरधाम में इसी सत्र से मेडिकल की 50 सीटों पर शुरू होगी पढ़ाई, 2027 तक तैयार होगा कॉलेज

By Mohan Rao
Published: July 20, 2026
Share
SHARE

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए  डिप्टी सीएम विजय शर्मा

कबीरधाम। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, सामाजिक व धार्मिक संगठनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं तथा ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पौधे लगाए। परिसर में फलदार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इसमौके पर उन्होंने कहा निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन जुलाई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि इसी शैक्षणिक सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों के साथ मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू करने की तैयारी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मेडिकल कॉलेज केवल एक भवन नहीं, बल्कि जिले की आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य धरोहर है। यह संस्थान शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आने वाले कई दशकों तक कबीरधाम की पहचान बनेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह प्रदेश के सबसे तेज गति से बन रहे मेडिकल कॉलेजों में शामिल है। विजय शर्मा ने कहा कि इसी शैक्षणिक सत्र से 50 सीटों के साथ मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होने से जिले के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं भी मजबूत होंगी। उन्होंने बताया कि जिले के चिकित्सक भी मेडिकल कॉलेज के सफल संचालन और विकास में सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

उप मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही हरीतिमा टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले को हराभरा बनाने का यह अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी इस पहल की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बोड़ला ब्लॉक के नेऊरगांव के युवाओं द्वारा ग्रामवासियों के सहयोग से चौक के सौंदर्यीकरण और महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना जैसे कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही ऑटो संघ, बस एवं ट्रक मालिक संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के योगदान को भी सराहते हुए कहा कि जिले के विकास में जनसहभागिता लगातार बढ़ रही है।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि: प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा, कल्याण सिंह ने देश में एक नया अध्याय लिखा
कोरोना संक्रमण के बीच डेंगू नियंत्रण के लिए निगम ने झोंकी ताकत….. घर-घर किया जा रहा है सर्वे
सीधी बस हादसा: परीक्षा देने जा रहे छात्रों के कहने पर ड्राइवर ने बदला था रूट
बीएसएफ ने जब्त की पाकिस्तानी नाव, मिली थी लावारिस पड़ी
तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की ठोकर से बच्चे की मौत, तीन दिन बाद आरोपी चालक गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिल्ली के फेथ कांक्लेव में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली प्रस्तुति, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान
Next Article दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान : महिलाओं व बालिकाओं से संवाद कर किया जागरूक

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?