ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे 10.55 लाख, शातिर आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे 10.55 लाख, शातिर आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: July 17, 2026
Share
SHARE

भिलाई। स्वास्थ्य विभाग में शासकीय नौकरी लगाने का झांसा देकर 10 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को स्मृति नगर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  प्रकरण दर्ज होते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चिन्हित कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग मोबाइल एवं बैंक पासबुक जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार 15 जुलाई को प्रार्थिया स्वेच्छा रानी, निवासी सिकोला भाठा, दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वर्ष 2022 में कोविड-19 अवधि के दौरान शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी में कार्यरत रहने के समय बिज्जू चंद्रा ने स्वयं को प्रभावशाली बताते हुए शासकीय चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल एवं जिला अस्पताल दुर्ग में नर्सिंग स्टाफ के पद पर शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस बहाने उसने प्रार्थिया से कुल 10 55,698 ले लिए। इसके बाद न तो नौकरी लगी और न ही रुपए वापस मिले। रिपोर्ट पर चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1000/2026 अंतर्गत धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश कर उसे अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी द्वारा स्वास्थ्य विभाग में शासकीय नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर प्रार्थिया का विश्वास अर्जित किया गया तथा विभिन्न किश्तों में कुल 10,55,698 प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं बैंक पासबुक जब्त की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्रवाई में चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका सराहनीय रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शासकीय नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को धनराशि देने से पूर्व उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें। किसी भी प्रकार की ठगी अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर दें। अपराधियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ चेम्बर के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर जन्म दिन की दी बधाई…
अब एक फोन कॉल पर मिलेगी चंदूलाल चंद्राकर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों की जानकारी… निगम ने किया हेल्पलाइन नंबर जारी
छत्तीसगढ़-यूपी सीमा पर हाथियों ने ली एक युवक की जान, दहशत में इलाके के लोग
Breaking News : रायपुर में सूधखोर तोमर बंधुओं के दफ्तर पर चला बुलडोजर, दो माह से फरार हैं बदमाश… पुलिस ने रखा है इनाम
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दो साल: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई करेगा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान…. जनसम्मान समारोह कल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधानसभा में विधायक रिकेश ने आंगनबाड़ी भवनों का उठाया मुद्दा, सवाल पर सरकार ने दी यह जानकारी
Next Article 8 साल से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी पकड़ाया, शराब के पैसे को लेकर हुआ था विवाद

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?