ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डबल इंजन सरकार का नारी शक्ति को सम्मान: 5 नए मेडिकल कॉलेजों से बेटियां भी पहनेंगी डॉक्टर की सफेद कोट – रत्नावली कौशल
Share
Notification Show More
Latest News
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ के होनहार छात्र कृष्ण अग्रवाल का सम्मान, राष्ट्रीय स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा
October 15, 2026
भिलाई के मूर्तिकार अंकुश का कमाल : नवरात्रि पर संगमरमर तराशकर बनाई मां दुर्गा की सूक्ष्म प्रतिमा
October 15, 2026
कोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद का शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए चयन
October 15, 2026
shreekanchanpath 03 # 15 October 2026
October 15, 2026
हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास, दो साल पुराने हत्या के मामले में कोर्ट का फैसला
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedMungeli

डबल इंजन सरकार का नारी शक्ति को सम्मान: 5 नए मेडिकल कॉलेजों से बेटियां भी पहनेंगी डॉक्टर की सफेद कोट – रत्नावली कौशल

By Om Prakash Verma Published July 14, 2026
Share
डबल इंजन सरकार का नारी शक्ति को सम्मान: 5 नए मेडिकल कॉलेजों से बेटियां भी पहनेंगी डॉक्टर की सफेद कोट - रत्नावली कौशल
डबल इंजन सरकार का नारी शक्ति को सम्मान: 5 नए मेडिकल कॉलेजों से बेटियां भी पहनेंगी डॉक्टर की सफेद कोट - रत्नावली कौशल
SHARE

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति, गीदम से कुनकुरी तक पहुंचेगी बेहतर चिकित्सा, 250 नई MBBS सीटें, SC/ST और ग्रामीण बेटियों के सपने होंगे साकार
मुंगेली/राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा छत्तीसगढ़ को 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की मंजूरी मिलने पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने इसे प्रदेश की माताओं-बहनों और बेटियों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। NMC ने गीदम-दंतेवाड़ा, कुनकुरी-जशपुर, मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा एवं कबीरधाम में 50-50 सीटों के साथ नए मेडिकल कॉलेजों को सत्र 2026-27 से मान्यता दी है। इससे प्रदेश में एक साथ 250 नई एमबीबीएस सीटें बढ़ेंगी।

रत्नावली कौशल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारी शक्ति और अनुसूचित जाति-जनजाति समाज को सशक्त करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। आज जब गीदम जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र और कुनकुरी जैसे आदिवासी अंचल में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, तो यह साबित होता है कि डबल इंजन सरकार की सोच ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ को जमीन पर उतार रही है।

रत्नावली कौशल ने कहा कि पहले हमारे गांव-कस्बों की बेटियों को डॉक्टर बनने के लिए बड़े शहरों में जाना पड़ता था। आर्थिक और सामाजिक बाधाओं के कारण कई प्रतिभाएं दम तोड़ देती थीं। अब अपने ही जिले में मेडिकल कॉलेज खुलने से SC/ST और पिछड़े वर्ग की बेटियों को घर के पास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। यह निर्णय बेटियों के सपनों को नई उड़ान देगा।

रत्नावली कौशल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का विजन है कि छत्तीसगढ़ की कोई भी महिला-पुरुष इलाज के अभाव में अपना जीवन न गवाएं। इन 5 नए मेडिकल कॉलेजों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और माताओं-बहनों को प्रसव एवं अन्य उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

रत्नावली कौशल ने केंद्र एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये 250 सीटें केवल आंकड़ा नहीं हैं। ये छत्तीसगढ़ की 2500 गांवों की बेटियों की आशा हैं। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के नेतृत्व में महिला मोर्चा संकल्पित है कि हम इस जानकारी को महिला स्व-सहायता समूहों और गांव-गांव तक पहुंचाएंगे ताकि अधिक से अधिक बेटियां डॉक्टर बनकर प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि यह निर्णय विकसित छत्तीसगढ़ सशक्त नारी,स्वस्थ छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

You Might Also Like

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ के होनहार छात्र कृष्ण अग्रवाल का सम्मान, राष्ट्रीय स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा

भिलाई के मूर्तिकार अंकुश का कमाल : नवरात्रि पर संगमरमर तराशकर बनाई मां दुर्गा की सूक्ष्म प्रतिमा

कोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद का शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए चयन

हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास, दो साल पुराने हत्या के मामले में कोर्ट का फैसला

रायपुर में कल से भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 का रोमांच, महिला दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री

Om Prakash Verma July 14, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आदिवासी अंचल के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने किया संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण
Next Article सुपेला रावणभाटा में चला निगम का बुलडोजर, लोगों ने लगाया निगम का पर पक्षपात का आरोप

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?