ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 85 लाख की धोखाधड़ी करने वाला बदमाश इंदौर से पकड़ाया, महिला को बनाया था ठगी का शिकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

85 लाख की धोखाधड़ी करने वाला बदमाश इंदौर से पकड़ाया, महिला को बनाया था ठगी का शिकार

By Mohan Rao
Published: July 9, 2026
Share
SHARE

भिलाई।  पूजा-पाठ, शेयर ट्रेडिंग एवं पारिवारिक समस्याएं दूर करने का झांसा देकर लगभग 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अलग अलग बहाना बनाकर महिला से किस्तों में रकम प्राप्त की। राशि वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर अवैध वसूली की जाती रही। प्रकरण में धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी एवं डरा-धमकाकर वसूली करने संबंधी प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इस संबंध में पीडित महिला ने भिलाई नगर थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में रायपुर में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान उसकी पहचान पवन बधोरिया से हुई। बातचीत के दौरान प्रार्थिया ने अपनी पारिवारिक समस्याओं की जानकारी दी, जिस पर आरोपी ने पूजा-पाठ कराकर समस्याओं का समाधान कराने का विश्वास दिलाया। इसके बाद आरोपी ने पूजा-पाठ, स्वयं के निजी खर्च तथा शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर विभिन्न किस्तों में लगभग 85 लाख रुपये प्राप्त किए।

करीब दो वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिलने पर प्रार्थिया द्वारा अपनी राशि वापस मांगने पर आरोपी ने नौकरी लगवाने का झांसा दिया तथा बाद में जान से मारने की धमकी देकर राशि वापस करने से इंकार किया। जांच में डरा-धमकाकर अवैध वसूली किए जाने के तथ्य पाए जाने पर प्रकरण में धारा 308(3) बीएनएस भी जोड़ी गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 343/2026 अंतर्गत धारा 318(4), 351(3), 308(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश हेतु थाना भिलाई नगर की टीम गठित कर इंदौर (मध्यप्रदेश) रवाना किया गया। टीम द्वारा तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पवन बधोरिया (43) को इंदौर से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से बैंक खाते से लिंक मोबाइल फोन एवं आधार कार्ड जप्त किया गया। आरोपी को दिनांक 08.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्रवाई में थाना भिलाई नगर के थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पूजा-पाठ, तंत्र-मंत्र, शेयर ट्रेडिंग, नौकरी दिलाने अथवा किसी भी प्रकार के आर्थिक लाभ का झांसा देने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहें। किसी भी व्यक्ति को बिना सत्यापन बड़ी धनराशि न दें तथा इस प्रकार की धोखाधड़ी की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन पर दें।

CG में शराब की अवैध बिक्री का अनोखा तरीका, शख्स ने कर रखा था ऐसा इंतजाम कि देखकर आबाकरी के अफसर भी हुए हैरान
Railway News : रद्द की गई कई ट्रेनें फिर से पटरी पर लौटी, यात्रियों को मिली राहत
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार की व्यवस्थाएं राष्ट्रीय स्तर पर बटोर रही है सराहना
कोविड-19 से बचाव, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक कारगर उपाय
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर वर्कशॉप व फीडबैक सेशन का आयोजन, 14 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश में चमका धमतरी का मान : QCI रैंकिंग में भोपाल राव पवार पॉलिटेक्निक को तीसरा स्थान
Next Article छत्तीसगढ़ आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान को मिला ‘उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण-पत्र‘

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?