ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक रिकेश ने दी तीजन बाई को श्रद्धांजलि, बोले- “स्वर थम गया, लेकिन तीजन की गूंज सदियों तक रहेगी”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

विधायक रिकेश ने दी तीजन बाई को श्रद्धांजलि, बोले- “स्वर थम गया, लेकिन तीजन की गूंज सदियों तक रहेगी”

By Mohan Rao
Published: July 5, 2026
Share
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण एवं सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आज एक युग का अंत हुआ है। तीजन बाई का स्वर भले ही मौन हो गया हो, लेकिन उनकी पंडवानी की गूंज आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। यह केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश की सांस्कृतिक दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है।

विधायक सेन ने कहा कि तीजन बाई ने अपनी ओजस्वी आवाज़, अद्भुत अभिनय और बेमिसाल प्रस्तुति से पंडवानी को गांव की चौपाल से निकालकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। उन्होंने पूरी दुनिया को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति से परिचित कराया और प्रदेश का गौरव बढ़ाया। विधायक रिकेश सेन ने बताया कि वर्ष 2023 में तीजन बाई को लकवे (पैरालिसिस) का दौरा पड़ा था। उस समय उनका परिवार इलाज के भारी खर्च और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। इतना ही नहीं, उनकी आठ महीने की पेंशन भी लंबित थी। जैसे ही यह जानकारी विधायक रिकेश सेन तक पहुंची, उन्होंने तत्काल राज्य सरकार और प्रशासन से चर्चा कर पेंशन सहित अन्य आवश्यक सहायता दिलाने की पहल की। साथ ही मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए अपने विधायक मानदेय से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी तीजन बाई के इलाज के लिए प्रदान की।

विधायक रिकेश ने कहा कि हमारी संस्कृति की धरोहरों का सम्मान केवल पुरस्कारों से नहीं, बल्कि कठिन समय में उनके साथ खड़े होकर किया जाता है। तीजन बाई जैसी महान विभूतियां सदैव हमारी प्रेरणा रहेंगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

एयरो इंडिया शो में भारतीय वायुसेना ने भरी हुंकार, दुनिया को कराया अपनी ताकत का एहसास
बस्तर के दूरस्थ इलाकों तक सड़क पहुंचाने की दिशा में बड़ा फैसला: केंद्र ने RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि बढ़ाई
चौहान स्टेट के संचालक के खिलाफ एफआईआर, लापरवाही के कारण गई थी युवक की जान
खतरे में थी मासूम की आंखें, खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना से मिली प्रत्यक्ष को अक्ष की रोशनी
IPL 2023: अब आईपीएल में भी लागू हुआ इम्पैक्ट प्लेयर नियम, घरेलू क्रिकेट में सफलता के बाद लिया फैसला, जाने यह फॉर्मूला कैसे करेगा काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस… गनियारी में होगा अंतिम संस्कार
Next Article shreekanchanpath 262 # 05 July 2026

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?