ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीमा पॉलिसी रिफंड के नाम पर 1.60 करोड़ की ठगी का खुलासा, दिल्ली से 3 आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम
सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश के साथ धमतरी में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’
October 7, 2026
मेहनत से हासिल की सफलता, श्रमिक परिवार के मेधावी बच्चों को मिली शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि
मेहनत से हासिल की सफलता, श्रमिक परिवार के मेधावी बच्चों को मिली शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि
October 7, 2026
स्वास्थ्य, स्वच्छता और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
आंगन मिलन सेवा सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में सजी पोषण और खुशियों की चौपाल
October 7, 2026
जीपीएम में विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित
October 7, 2026
तीन वर्षों में निर्यात को 47 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य
हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने निर्यात संवर्धन कार्यशाला आयोजित
October 7, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

बीमा पॉलिसी रिफंड के नाम पर 1.60 करोड़ की ठगी का खुलासा, दिल्ली से 3 आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao Published July 3, 2026
Share
साइबर फ्रॉड के आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। बीमा लोकपाल बनकर बीमा पॉलिसी की राशि रिफंड कराने का झांसा देकर पीड़ित से लगभग 1 करोड़ 60 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले 03 आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। विवेचना के दौरान साइबर टीम ने बैंक खाताधारकों एवं नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की पहचान कर ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार कर दुर्ग लाया। आरोपियों के कब्जे से 6 बैंक पासबुक, 4 चेकबुक, 3 मोबाइल फोन एवं विभिन्न सिम कार्ड जब्त किए गए, जिनका उपयोग साइबर ठगी में किया जा रहा था। जांच में आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन पाए गए हैं तथा विभिन्न राज्यों में इनके विरुद्ध साइबर ठगी संबंधी शिकायतें दर्ज होना भी पाया गया है।

दरअसल रेंज साइबर थाना दुर्ग में पंजीबद्ध धारा 318(2), 318(4), 336(3) बीएनएस एवं 66-डी आईटी एक्ट के प्रकरण में आरोपियों द्वारा स्वयं को बीमा लोकपाल का अधिकारी बताकर बीमा पॉलिसी की राशि रिफंड कराने का झांसा दिया गया। आरोपियों ने पीड़ित से विभिन्न बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराकर कुल लगभग ₹1 करोड़ 60 लाख की साइबर ठगी की। प्रकरण की विवेचना के दौरान पूर्व में एक बैंक खाताधारक को गिरफ्तार किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों एवं बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर विशेष टीम दिल्ली रवाना की गई।

टीम द्वारा आरोपी मनमीत सिंह, अमनदीप सिंह एवं ईशांत माहे उर्फ ईशु को चिन्हित कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने पैसों के लालच में बैंक खाते खुलवाकर उन्हें साइबर ठगी में उपयोग हेतु उपलब्ध कराना स्वीकार किया। जांच में यह भी सामने आया कि इन बैंक खातों का उपयोग एक विदेशी (नाइजीरियन) साइबर ठगी नेटवर्क द्वारा किया जा रहा था। आरोपियों को दिल्ली से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय, तीस हजारी, दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया तथा रेंज साइबर थाना दुर्ग लाया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक विवेचना जारी है।

उक्त कार्यवाही में रेंज साइबर थाना दुर्ग की टीम के उप पुलिस अधीक्षक डॉ. चित्रा वर्मा, निरीक्षक पुष्पेन्द्र भट्ट, सहायक उप निरीक्षक यशवंत श्रीवास्तव, आरक्षक सुरेन्द्र कटरे, आरक्षक आवेश खान, आरक्षक कामेश्वर देशमुख एवं आरक्षक विक्रम सिंह राजपूत की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि बीमा पॉलिसी रिफंड, केवाईसी अपडेट, निवेश अथवा किसी भी प्रकार के ऑनलाइन भुगतान संबंधी कॉल अथवा संदेश प्राप्त होने पर बिना सत्यापन किसी भी बैंक खाते में राशि हस्तांतरित न करें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं तथा निकटतम साइबर थाना से संपर्क करें।

You Might Also Like

सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश के साथ धमतरी में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

मेहनत से हासिल की सफलता, श्रमिक परिवार के मेधावी बच्चों को मिली शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि

आंगन मिलन सेवा सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में सजी पोषण और खुशियों की चौपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित

हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने निर्यात संवर्धन कार्यशाला आयोजित

Mohan Rao July 3, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा
Next Article जिला जेल सूरजपुर में 12 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदेश के जिला जेलों में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल को मिल रही गति

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?