ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर रेड : वॉशिंग पावडर की आड़ में बन रहा था गुटखा, आरोपी फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर रेड : वॉशिंग पावडर की आड़ में बन रहा था गुटखा, आरोपी फरार

By Mohan Rao
Published: June 24, 2026
Share
SHARE

दुर्ग पुलिस की टीम ने मंगलवार रात को दी दबिश, भारी मात्रा में गुटखा का कच्चा माल बरामद

भिलाई। अवैध रूप से गुटखा निर्माण पर दुर्ग जिले में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। मंगलवार की रात को दुर्ग पुलिस की टीम ने कचांदूर स्थित एक गोदाम में रेड कार्रवाई कर भारी मात्रा में गुटखा बनाने का सामान व कच्चा माल जब्त किया है। खास बात यह है कि गोदाम को वॉशिंग पाऊडर पैकिंग के नाम पर किराए पर लिया गया था और अवैध रूप से जर्दा युक्त गुटखा तैयार और पैकेजिंग का काम किया जा रहा था। मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार कचांदूर का उक्त गोदाम सुपेला में रहने वाले मोहम्मद मुस्तफा का है। गोदाम  को उत्तर प्रदेश उन्नाव के रहने वाले मोहम्मद सानू ने करीब 20 दिन पहले किराए पर लिया था गोदाम लेने के दौरान उसने डिटर्जेंट पाउडर निर्माण व उसकी पैकेजिंग की जानकारी दी थी। इसके बाद मो सानू का गोदाम मालिक से संपर्क नहीं हुआ। बाद में किराएदार का मोबाइल बंद आने लगा। गोदाम मालिक ने उससे कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसी दौरान गोदाम के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने लगी। वहीं, परिसर में तैनात गार्ड ने भी मालिक को अंदर कुछ गड़बड़ी होने की आशंका जताई। शक बढ़ने पर मोहम्मद मुस्तफा ने जेवरा सिरसा चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की दबिश में गुटखा व कच्चा माल बरामद
सूचना के बाद जेवरा सिरासा पुलिस ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी और छापामार कार्रवाई की प्लानिंग की गई। मंगलवार रात को जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने गोदाम में दबिश दी।  गोदाम की जांच की तो जांच के दौरान वहां से 32 बड़े बोरों में तैयार गुटखा,32 बोरों में मीठी सुपारी, गुटखा बनाने में उपयोग होने वाला रॉ मटेरियल और मिक्सिंग मशीन बरामद किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फूड सेफ्टी विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोदाम में अवैध गुटखा की पैकेजिंग और निर्माण का कार्य किया जा रहा था। बरामद सामग्री को फूड सेफ्टी अधिकारियों को सौंपा गया है।

आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
इधर पुलिस की रेड में भारी मात्रा में गुटखा व उसका मटेरियल जब्त किया गया लेकिन गोदाम को किराए पर लेने वाला मो सानू नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि मो सानू को पुलिस रेड की भनक लग गई। जेवरा पुलिस ने बताया कि गोदाम मालिक मो मुस्तफा की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान गुटखा निर्माण से जुड़ा कच्चा माल और पैकिंग सामग्री बरामद हुई है।  मामले में आगे की कार्रवाई फूड सेफ्टी विभाग की ओर से की जा रही है। आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

CG News : इकलौते बेटे की मौत से आहत माता-पिता ने दी जान, फंदे पर लटके दोनों… वीडियो भी बनाया
छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले को पीएम किसान सम्मान निधि के श्रेष्ठ क्रियान्वयन के लिए मिला राष्ट्रीय अवार्ड
क्षमता विकास आयोग और छत्तीसगढ़ शासन के बीच हुआ एमओयू… CM साय ने कहा- मिशन कर्मयोगी, राष्ट्र निर्माण का संकल्प
मुख्यमंत्री आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र को देंगे 71 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात
Big News : छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में प्रभारी सचिव नियुक्त, योजनाओं और विकास कार्यों की करेंगे मॉनिटरिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी
Next Article shreekanchanpath 251 # 24 June 2026

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?