ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विद्यारंभ अभियान: आंगनबाड़ी से स्कूल तक बच्चों के सुनहरे भविष्य की नई शुरुआत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

विद्यारंभ अभियान: आंगनबाड़ी से स्कूल तक बच्चों के सुनहरे भविष्य की नई शुरुआत

By Poonam Patel
Published: June 20, 2026
Share
6 वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण-पत्र देकर कराया जा रहा विद्यालय प्रवेश
6 वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण-पत्र देकर कराया जा रहा विद्यालय प्रवेश
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों से विद्यारंभ अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में पूर्व-प्राथमिक शिक्षा पूर्ण कर चुके 6 वर्ष आयु के बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानपूर्वक विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य बच्चों के जीवन में शिक्षा के नए चरण की शुरुआत को उत्सव के रूप में मनाना तथा आंगनबाड़ी से विद्यालय तक उनके सहज एवं सुगम संक्रमण को सुनिश्चित करना है। प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण-पत्र वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों की नियमित शिक्षा, उपस्थिति और सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को खेल-खेल में सीखने की पद्धति के माध्यम से भाषा, संज्ञानात्मक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास से संबंधित गतिविधियां कराई जाती हैं। इन केंद्रों में प्राप्त प्रारंभिक शिक्षा बच्चों को विद्यालयी शिक्षा के लिए तैयार करती है। विद्यारंभ अभियान इसी सीखने की प्रक्रिया को एक औपचारिक पहचान प्रदान करता है।

अभियान के दौरान बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान करने के साथ विद्यालय प्रवेश उत्सव भी आयोजित किए जा रहे हैं। बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्प देकर तथा स्वागत गीतों के माध्यम से अभिनंदन किया जा रहा है, जिससे उनमें विद्यालय जाने के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास का विकास हो सके।

राज्य शासन का मानना है कि जीवन के प्रारंभिक वर्ष बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) को मजबूत करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। विद्यारंभ अभियान इसी दिशा में एक प्रभावी कदम है।

इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के हजारों बच्चों को विद्यालयी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत की जा रही है। विद्यारंभ प्रमाण-पत्र बच्चों के लिए केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि उनके शैक्षणिक जीवन की पहली उपलब्धि और नए सफर का प्रेरणादायी प्रतीक बन रहा है।

बच्चा चोरी के शक में अब रायपुर में हुई महिला की पिटाई, भीड़ ने घेरकर पीटा… पेट्रोलिंग पार्टी ने पहुंचकर बचाई जान
ट्रक लूट कर भाग रहे थे बदमाश, ड्राइवर की नींद खुली तो चाकू से गला रेता, तीनों आरोपी झारखंड के
राज्य सरकार का बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री के निर्देश पर घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि हुई आधी
सुलभ शौचालयों, सार्वजनिक शौचालय के साथ बाजार क्षेत्रों को किया गया सैनिटाईज का छिड़काव  
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ आरटीपीसीआर जांच: राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में जल्द होगी शुरुआत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आर्टकॉम का पर्यावरण संरक्षण अभियान : हैरीटेज इंटरनेशनल स्कूल से शुरू हुआ “हर आँगन एक पेड़” अभियान
Next Article प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित,  31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?