भिलाई। आर्टकॉम के पर्यावरण संरक्षण अभियान “हर आँगन एक पेड़” के आठवें वर्ष का शुभारंभ शनिवार को हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल से किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के संचालक बृजमोहन अग्रवाल, आर्टकॉम के नीशु पाण्डेय की मौजूदगी में लगभग 1300 छात्र-छात्राओं एवं 40 शिक्षकों ने अभियान का समर्थन करते हुए अपने-अपने आँगन में “एक पेड़ माँ के नाम” लगाने तथा उस पौधे का कम से कम तीन वर्षों तक संरक्षण करने का संकल्प लिया।
पौधरोपण कार्यक्रम से पूर्व हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के साथ ही जल संरक्षण हेतु सांसद विजय बघेल ने बच्चों को संदेश दीया भूमिगत जल को बड़ाना हमारा दायित्व है यह समझाते हुये आर्टकॉम के अभियान “हर आँगन वाटर हार्वेस्टिंग” या “एक सोखता संतान के नाम” अभियान का हिस्सा बनने आग्रह किया l सांसद विजय बघेल द्वारा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के पश्चात विद्यालय परिसर में नीम, पीपल, कटहल, आम, गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

नशमुक्ति के लिए राजेश अग्रवाल का सम्मान
आर्टकॉम संस्था कला, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में पूर्ण रूप से नशामुक्त जीवन अपनाने वाले राजेश अग्रवाल को आर्टकॉम की ओर से बृजमोहन उपाध्याय एवं करमजीत सिंह के करकमलों द्वारा सम्मान स्वरूप प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान हैरिटेज स्कूल के शिक्षकों को संस्था संचालक निशु पाण्डेय द्वारा लिखित एवं निर्देशित हिंदी लघु फिल्म “सरदारा” भी दिखाई गई। फिल्म के मुख्य पात्र सरदारा (करमजीत सिंह) के प्रभावशाली अभिनय एवं फिल्म के माध्यम से दिए गए “धन के पीछे अंधाधुंध न भागने” के सामाजिक संदेश ने सभी दर्शकों को प्रभावित किया। उपस्थित दर्शकों ने इस फिल्म को स्कूलों, कॉलेजों तथा सिनेमाघरों में प्रदर्शित किए जाने की मांग भी की।
आर्टकॉम के इस क्रमबद्ध आयोजन में सांसद विजय बघेल, नरेंद्र बंछोर, करमजीत सिंह, डॉ. रमेश श्रीवास्तव, बृजमोहन उपाध्याय, सुधीर बंसल, कल्पना स्वामी, संगम अग्रवाल, अमिताभ भट्टाचार्य, शारदा गुप्ता, विनोद उपाध्याय, राजेश अग्रवाल, संतोष जायसवाल, रजनीकांत अग्रवाल, सूर्यकांत पाण्डेय, सी.पी. सिंह, श्रीराम, रविंद्र देवांगन, दशरथ भोई तथा संस्था संचालक निशु पाण्डेय सहित हैरिटेज स्कूल के शिक्षकगण एवं सहयोगीगण उपस्थित रहे।




